Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 32°C

लव जिहाद: शाहदुल और मुर्शीद ने हिन्दू बन दो नाबालिगों को फंसाया, फिर घर से भगाया

लव जिहाद: शाहदुल और मुर्शीद ने हिन्दू बन दो नाबालिगों को फंसाया, फिर घर से भगाया

असम में दो नाबालिग हिन्दू लड़कियों के साथ लव जिहाद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पीड़िताओं को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा लिया है। इसके साथ ही शाहिदुल इस्लाम और मुर्शीद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार को गुवाहाटी जिले में पुलिस ने लव जिहाद के दोनों मामलों का पर्दाफाश करते हुए दो जिहादी मानसिकता से सने दो मुस्लिमों को गिरफ्तार कर लिया है।। बताया जाता है कि शाहिदुल ने खुद को राजा और मुर्शीद ने राहुल बनकर पहले दो नाबालिग हिन्दू लड़कियों से जान पहचान बढ़ाई।

वक्त के साथ दोनों लड़कियों के साथ दोनों नाबालिग लड़कियों से दोस्ती कर ली औऱ फिर उन्हें अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया। हिन्दू बने मुस्लिमों के बारे में लड़कियों ने अपने परिजनों को बताया था, लेकिन वो इस रिश्ते के लिए नहीं माने। इससे परेशान शाहिदुल (राजा) औऱ मुर्शीद (राहुल) ने दोनों लड़कियों को अपने साथ भाग चलने के लिए मना लिया। करीब 6 माह पहले वो दोनों उन्हें लेकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित लड़कियों के परिजनों द्वारा चांदमारी थाने में दो गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया।

बाद में पुलिस ने छानबीन करने के बाद बीते शनिवार को बामुनिमैदाम के ज्योतिनगर इलाके में गुवाहाटी कॉलेज के पास धुबरी के शाहिदुल इस्लाम और दरांग जिले के दलगांव के मुर्शीद अली को पकड़ लिया। पीड़ितों को वापस मुक्त कराने के बाद उन्हें गुवाहाटी स्थित सेंटर होम में रखा गया है। यह भी सामने आया है कि पीड़ित लड़कियों में से एक चार महीने की गर्भवती है। दोनों ही आऱोपियों के खिलाफ पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.