Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 32°C

विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर में लगी भीषण आग, 25 नाव जलकर खाक

विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर में लगी भीषण आग, 25 नाव जलकर खाक

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में मौजूद फिशिंग हार्बर में बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां सोमवार यानी 20 नवंबर को फिशिंग हार्बर पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 मैकेनाइज्ड फिशिंग बोट्स जलकर खाक हो गई हैं। बता दें कि रविवार की देर रात यह आग लगी। वहीं आग सोमवार की सुबह तक जारी रही। बता दें कि इस घटना का वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में नावों को जलते हुए देखा जा सकता है। बंदरगाह पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने आग लगने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी।

फिशिंग हार्बर के 25 नावों में लगी आग

इस बाबत मछुआरों ने कहा कि आग लगने की शुरुआत पहले 1 नाव से हुई। इसके बाद यह आग फैलती गई और इसके चपेट में 25 नाव आ गए। लोगों ने कहा कि आग इतनी तेजी से फैला कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। आग तेजी से फैलते हुए अन्य नावों तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि नाव आसपास में खड़े थे। इस कारण नाव में आग तेजी से फैला। जानकारी के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के कारण नाव में आग लगने की शुरुआत हुई। नावों में रखे एलपीजी सिलिंडरों में जोरदार धमाका हुआ, इस कारण आग लग गई और आसपास में अफरा-तफरी मच गई।

सभी नावों की कीमत 40 लाख

जानकारी के मुताबिक ये नावें लकड़ी से बनी हैं, जिनमें प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इस कारण आग तेजी से फैली। हालांकि अबतक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर एलपीजी सिलेंडर में धमाका क्यों हुआ। खबर के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के आनंद रेड्डी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए चार से अधिक दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी को कुछ नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं 40 नावें आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि हर नाव की कीमत लगभग 40 लाख रुपये थी।

 

Filed under India Andhra Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.