Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 33°C

रेगिस्तान में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क, 2 करोड़ घरों को बिजली: गौतम अडानी बोले – अंतरिक्ष से भी दिखेगा, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए संकल्पित

रेगिस्तान में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क, 2 करोड़ घरों को बिजली: गौतम अडानी बोले – अंतरिक्ष से भी दिखेगा, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए संकल्पित

‘अडानी ग्रुप’ के चेयरमैन गौतम अडानी ने गुजरात में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इस पर गर्व जताया कि वो ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति में वो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बना रहे हैं, जो कि एक विशाल प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि रण के रेगिस्तान जैसे चुनौतीपूर्ण स्थान पर ये ग्रीन एनर्जी पार्क 726 स्क्वायर किलोमीटर का एरिया कवर करेगा।

उन्होंने खास जानकारी दी कि ये अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। इससे 30GW बिजली जेनरेट होगी, जिसका फायदा 2 करोड़ घरों को मिलेगा। वहीं यहाँ से 150 किलोमीटर दूर स्थित मुंद्रा को अपनी कर्मभूमि बताते हुए गौतम अडानी ने कहा कि हम सौर एवं पवन ऊर्जा के लिए दुनिया के सबसे व्यापक एवं एकीकृत रिन्यूएबल एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टिकाऊ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की यात्रा में ये एक बड़ा मील का पत्थर है।

साथ ही उन्होंने इन दोनों परियोजनाओं को भारत द्वारा गठित ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प के प्रति अडानी समूह की प्रतिबद्धता का उदाहरण भी करार दिया। अगर ये दोनों प्रोजेक्ट पूरे हो जाते हैं तो हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत क्रांति की नई गाथा लिखेगा। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में इस तरह की परियोजना से वहाँ रह रहे लोगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। ‘अडानी समूह’ तमाम आरोपों के बावजूद सफलता के साथ इन प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहा है।

वहीं स्टॉक मार्केट में भी अडानी समूह के शेयरों में जबरदस्त उछाल जारी है। बीते 7 सत्रों में अडानी समूह का मार्केट कैप 5.5 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है और कंपनी समूह का कुल मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है। अमेरिका की DFC (इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन) ने हिंडेनबर्ग की अडानी के खिलाफ आई रिपोर्ट को बेतुका करार दिया है। रिन्यूएबल एनर्जी के लिए अडानी ग्रीन ने 1.36 बिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा ली है।

 

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.