Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 31°C

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची ED की टीम, दिल्ली में घर पर हो रही पूछताछ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची ED की टीम, दिल्ली में घर पर हो रही पूछताछ

जमीन घोटाले के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है. सीएम सोरेन से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली के शांति निकेतन पहुंच गई है. जहां सीएम से पूछताछ की जा रही है. इस दौरान उनके आवास के बाहर भारी तादाद में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.

रविवार को सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंचे थे.सीएम के दिल्ली आने पर कयास लगाए जा रहे थे कि वो ईडी की कार्रवाई को लेकर कानूनी सलाह मशवरा ले सकते हैं. हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है. ईडी की तरफ से सीएम सोरेन को दसवां समन भेजा गया था, जिसके बाद शनिवार को सीएम दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. ईडी ने अपने समन में सीएम सोरेन से पूछताछ के लिए 29 से 31 जनवरी के बीच समय मांगा था.

ईडी के समन के बाद रवाना हुए थे दिल्ली

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत समन को समन भेजकर पूछा था कि क्या वह 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध हैं? इसके बाद ही सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘उनके दिल्ली जाने की कोई योजना नहीं थी। ईडी द्वारा समन भेजे जाने के बाद अचानक उनकी योजना बनी। उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं जिनमें 29 जनवरी को चाईबासा में, 30 जनवरी को पलामू में और 31 जनवरी को गिरिडीह में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम शामिल हैं।’’ एक सूत्र ने बताया कि सोरेन कानूनी परामर्श के लिए दिल्ली गये हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद फरोख्त से जुड़ा है मामला

आपको बता दें कि जमीन घोटाले के मामले की जांच ईडी कर रही है. दक्षिणी छोटानागपुर के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर ये ईडी ये जांच कर रही है. ये मामला सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद और बिक्री से जुड़ा है. आरोप है कि फर्जी नाम पता के आधार पर झारखंड में सेना की जमीन-बिक्री हुई थी. इस मामले में रांची नगर निगम में एफआईआर दर्ज की गई थी. उसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है. इस घोटाले में हेमंत सोरेन के परिवार की संलिप्तता बताई जा रही है.

अब तक 14 लोग गिरफ्तार

केंद्रीय एजेंसी ने 20 जनवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुख्यमंत्री का बयान उनके आधिकारिक आवास पर दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक ताजा समन इसलिए जारी किया गया क्योंकि उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हुई थी। एजेंसी के अनुसार, जांच झारखंड में ‘‘माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व में अवैध परिवर्तन के एक बड़े गिरोह से संबंधित है। ईडी ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। वह राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थीं।

https://youtube.com/live/nYqvL_RoBOc?feature=share

Filed under Jharkhand India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.