Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 30°C

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के कोटपूतली में करेंगे जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के कोटपूतली में करेंगे जनसभा को संबोधित

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोटपूतली में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मोदी जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में कोटपूतली में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस सीट से कांग्रेस की ओर से अनिल चोपड़ा को टिकट दिया गया है. कार्यक्रम के संयोजक अरूण चतुर्वेदी के अनुसार, प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर 1.50 बजे कोटपूतली के एकलव्य डेंटल मेडिकल कॉलेज के सामने ग्राम मोलाहेड़ा स्थित सभास्थल पर पहुंचेगे.

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल कल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ तैयारियों का जायजा लेने के लिए कोटपूतली में थे. यह लोकसभा चुनाव भजनलाल के लिए भी अग्निपरीक्षा है क्योंकि पिछले दो चुनावों में बीजेपी ने राजस्थान की 25 में से 25 सीटें जीती हैं और अब 2024 में हैट्रिक की उम्मीद कर रही है. राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे.

उत्तराखंड में करेंगे रैली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने के लिए उत्तराखंड में भी अपनी पहली जनसभा आज रुद्रपुर में करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर प्रधानमंत्री की रुद्रपुर जनसभा के संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी एवं कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गई है.

मनवीर चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर जनता बहुत उत्साहित है और उन्हें सुनने के लिए रुद्रपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड के प्रति लगाव और डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट पार्टी के पास ही बरकरार रहेंगी.

क्या है पूरा कार्यक्रम ? 

जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोटपूतली में जनसभा को संबोधित. कार्यक्रम के संयोजक बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि पीएम मोदी आज दोपहर 01ः50 पर कोटपूतली के ‘एकलव्य डेंटल मेडिकल कॉलेज’ के सामने ग्राम मोलाहेड़ा स्थित सभास्थल पर पहुंचेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ ने बताया कि पीएम मोदी की सभा को लेकर पांडाल, पार्किंग, टेंट, भोजन और जल व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मा सौंपा गया है. सभा को लेकर जयपुर ग्रामीण की जनता में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम के लिए पार्किंग और वाहन व्यवस्था भी पूरी तरह से दुरूस्त रहेगी.

 

Filed under Rajasthan

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.