Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

CM योगी, बोले- हेमा मालिनी ने दिलाई नई पहचान तो कॉन्ग्रेसियों को बुरी लगी

CM योगी, बोले- हेमा मालिनी ने दिलाई नई पहचान तो कॉन्ग्रेसियों को बुरी लगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (4 अप्रैल 2024) को मथुरा में जनसभा को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर भाजपा ने पूर्व अभिनेत्री हेमा मालिनी को एक बार फिर से मैदान में उतारा है। सीएम योगी ने भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से ‘राधे-राधे’ और ‘बिहारी लाल की जय’ के नारों से अपने संबोधन की शुरुआत की।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा, “अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है, तो संदेश यहीं से जाना चाहिए। अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। काशी का भी काम हो गया है। अब मथुरा इंतजार कर रही है।” उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कॉन्ग्रेस हमारी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, तो उन्हें देश का बोझ लेकर चलने की जरूरत नहीं है।

सीएम योगी ने कहा, “कन्हैया के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 16 कला के साथ अवतार लिया था। आज कला जगत की हेमा मालिनी मैदान में हैं। लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली, जनपद मथुरा के वासी अपना एक-एक वोट कमल के निशान पर भाजपा को देने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी पर राधारानी और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद है।

सीएम योगी ने कहा, “हेमा ने इस क्षेत्र को नई पहचान दी है। हेमा मालिनी ने भारत की नृत्य संस्कृति, सिनेमा संस्कृति को पूरे जगत में पहचान दिलाई है। कॉन्ग्रेसियों को यह बात बुरी लगती है। उनको भगवान भी बचा पाएगा या नहीं उसको लेकर संदेह होता है। हालात ये हैं कि किसी भी दल में प्रत्याशी ढूंढने पर भी नहीं मिल रहा है। वे उधार में प्रत्याशी ला रहे हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में हर तरफ से मोदी जी के लिए आवाज आ रही है। उन्होंने कहा कि भारतवासियों ने ऐसी सरकार देखी है, जिसने राष्ट्रीय स्वाभिमान को 56 इंच चौड़ा किया। उन्होंने देश में एक भार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए लोगों से संकल्प लेने का आग्रह किया।

सीएम योगी ने ब्रज की बात करते हुए कहा, “अयोध्या में राम मंदिर के लिए 500 वर्ष इंतजार और संघर्ष करना पड़ा। अयोध्या में अब प्रभु राम का स्मरण हो रहा है। रामलला विराजमान होने के बाद वहाँ के लोगों की आय बढ़ी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला भी न्यायालय में है। अब हमें पूरा फोकस ब्रजभूमि पर करना है। राम आए हैं, कृष्ण भी आएँगे।”

स्थानीय सांसद हेमा मालिनी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉन्ग्रेस में देश में 60 वर्षों तक शासन किया। उसने ना ही काशी के बारे में सोचा और ना ही मथुरा के बारे में सोचा। उन्होंने पूछा, कॉन्ग्रस ने काशी के बारे में क्यों नहीं सोचा? मथुरा वृन्दावन के बारे में क्यों नहीं सोचा? मथुरा की सांसद हेमा बनीं तब उनके सुझाव पर विकास के कार्य आगे बढ़ाये।

Filed under India Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.