Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

लोकसभा चुनाव से पहले Elon Musk का बड़ा दांव, भारत में लॉन्च किया यह खास फीचर

लोकसभा चुनाव से पहले Elon Musk का बड़ा दांव, भारत में लॉन्च किया यह खास फीचर

Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के लिए भारत में खास तैयारी की है। भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मस्क ने इस फीचर की घोषणा की है। मस्क इस फीचर को पहले ही 68 देशों में लॉन्च कर चुके हैं। X के कम्युनिटी नोट्स फीचर के जरिए यूजर्स अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी Facebook की तरह लंबे पोस्ट कर सकेंगे।

अफवाह रोकने के लिए फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम

X के कम्युनिटी नोट्स पर बेस्ड फैक्ट चेगिंग प्रोग्राम को भी भारत में लॉन्च किया गया है। इसे खास तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाले अफवाहों को रोकने के लिए लाया गया है। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह के अफवाह फैलाए जाते हैं, जिसकी वजह से यूजर्स को सही और गलत खबरों के बारे में पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इस कम्युनिटी फीचर बेस्ड फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम की वजह से X पर अफवाहों को लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

मस्क ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस कम्युनिटी नोट्स- यूजर बेस्ड फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम की घोषणा करते हुए कहा कि, अब कम्युनिटी नोट्स भारत में आ गया है। इसमें देश के पहले कंट्रीब्यूटर्स आज से जुड़ रहे हैं। हमेशा की तरह हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कम्युनिटी नोट्स लोगों को अपने विचार सही से रखने में कामयाब हो सके। साथ ही, हम इसकी क्वालिटी को भी मॉनिटर करते रहेंगे, ताकि लोगों तक किसी भी तरह का गलत मैसेज न जाएं।

69 देशों में आया कम्युनिटी नोट्स

भारत में कम्युनिटी नोट्स फीचर लॉन्च होने के बाद अब यह पूरी दुनिया के 69 देशों में पहुंच गया है। मस्क ने अपने पोस्ट में बताया कि हम जल्द ही इसे और देशों में भी लॉन्च करेंगे। बता दें एलन मस्क ने X के लिए कम्युनिटी नोट्स फीचर को सबसे पहले दिसंबर 2022 में लॉन्च किया था। मस्क द्वारा ट्विटर (X) के अधिग्रहण के बाद ही इस फीचर को ग्लोबली लॉन्च करने की घोषणा की गई थी।

एलन मस्क ने कम्युनिटी नोट्स फीचर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर अपने संदर्भ जोड़ने के लिए लाया था, ताकि किसी भी तरह के अफवाह पर रोक लगाया जा सके। हालांकि, किसी भी कम्युनिटी नोट्स को तब तक नहीं हटाया जाएगा, जब तक कि यह X के नियमों का उल्लंघन न करे।

फ्री में मिलने लगा ब्लू-टिक

इसके अलावा Elon Musk ने फ्री में ब्लू-टिक यानी प्रीमियम फीचर्स देना शुरू कर दिया है। हालांकि, मस्क ने इसके लिए शर्त रखी है। जिन यूजर्स के पास 2500 या इससे ज्यादा फॉलोअर्स प्रीमियम यूजर्स होंगे, उन्हें अब फ्री में ब्लू टिक मिलेगा और वो X के प्रीमियम फीचर्स को एक्सेस कर सकेंगे। वहीं, जिन यूजर्स के पास 5000 या इससे ज्यादा प्रीमियम फॉलोअर्स होंगे, उन्हें प्रीमियम प्लस का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Filed under India Business

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.