Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

इजरायल और ईरान को एलन मस्क ने दी खास सलाह, बताया कहां दागे रॉकेट

इजरायल और ईरान को एलन मस्क ने दी खास सलाह, बताया कहां दागे रॉकेट

ईरान के हमले का इजरायल ने जवाब दिया है। बताया जा रहा है कि इस्फहान शहर में शुक्रवार सुबह धमाकों की आवाज सुनी गई। कुछ एजेंसियों ने कहा कि इजरायल ने ईरान की ओर मिसाइल भी दागी हैं। इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट वाले शहर इस्फहान को निशाना बनाया है।

इजरायल-ईरान युद्ध पर क्या बोले एलन मस्क?

इजरायल और ईरान के युद्ध के बीच स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क की प्रतिक्रिया सामने आई है। मस्क ने दोनों देशों से शांति की अपील की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। पोस्ट में रॉकेट की फोटो शेयर की है। मस्क ने लिखा है कि हमें एक-दूसरे पर नहीं, बल्कि तारों पर रॉकेट भेजने चाहिए।

ईरान ने किया था इजरायल पर हमला

बता दें कि बीते हफ्ते ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया था। हालांकि, इजरायल ने ईरान की ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने का दावा किया। इजरायल ने तब पलटवार की चेतावनी दी थी।

300 से ज्यादा मिसाइल दागीं

इजरायल का दावा है कि ईरान ने ईरान ने 300 से ज्यादा मिसाइल दागी थीं। ईरानी हमले में एक इजरायली वायुसेना अड्डे को मामूली नुकसान हुआ है। साथ ही हमले से दक्षिणी इजरायल में सात वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है।
Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.