Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

“हमारा संकल्प… गरीबों से लूटा हुआ पैसा, जनता को वापस दिया जाएगा” : आगरा में बोले पीएम मोदी

“हमारा संकल्प… गरीबों से लूटा हुआ पैसा, जनता को वापस दिया जाएगा” : आगरा में बोले पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2024  के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आगरा में जनता को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “SC,ST,OBC के हक पर डाका डालने और बहनों के मंगलसूत्र पर नजर डालने से पहले INDI गठबंधन वालों दिवार पर लिखा हुआ पढ़ लो और सुन लो कि ‘जब तक मोदी जिंदा है तब तक ऐसा कोई भी पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना होगा’. हमारा संकल्प है- जो भी भ्रष्टाचारी हैं उनकी जांच होगी, जिन्होंने गरीबों को लूटा है वह लूट का पैसा गरीबों को वापस मिलेगा…”

उन्होंने कहा, “आजादी के बाद से ही यह साफ हो गया है कि भारत में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा और यह संविधान सभा में चर्चा करने के बाद तय किया गया है. भारत का संविधान, भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण देने की सहमति नहीं देता है लेकिन कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो आए दिन बाबा साहेब, संविधान का अनादर करती है और सामाजिक न्याय की धज्जियां उड़ा देती है. कांग्रेस ने कई बार कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अपने घोषणापत्र में बार-बार धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की. देश की अदालत कांग्रेस को ऐसा करने से बार-बार मना कर चुकी है… इसीलिए कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू किया है… उन्होंने तरीका निकाला है कि जो OBC का 27% का कोटा है उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए.”

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “समाजवादी पार्टी, कांग्रेस का INDI गठबंधन घोर तुष्टीकरण में डूबा है. उन्होंने जो घोषणापत्र जारी किया है उसमें शत-प्रतिशत मुस्लीम लीग की छाप है. कांग्रेस का पूरा घोषणापत्र सिर्फ वोट बैंक को मजबूत करने के लिए समर्पित है. हमारा घोषणापत्र देश को मजबूत करने के लिए समर्पित है.” उन्होंने कहा, हमने देश में तुष्टीकरण की राजनीति देखी है, इस वजह से देश टुकड़ों में बंट गया है. इसने सच्चे और ईमानदार के हक को डूबोया है. इस वजह से मोदी तुष्टीकरण को समाप्त करने संतुष्टिकरण को ओर बढ़ रहे हैं.”

पीएम मोदी ने कहा, “मोदी की गारंटी सबका साथ-सबका विकास की है लेकिन SP, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए देश से भी पहले वोट बैंक है, उनके लिए उनका बैंक महत्व रखता है. आप हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड देख सकते हैं कि या फिर हमारे घोषणापत्र को देख सकते हैं, हमने हमेशा संतृप्ति पर बल दिया है.”

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.