Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

कांग्रेस से नाराज नेता को ओवैसी की पार्टी से खुला ऑफर- हमारे साथ आओ मुंबई से टिकट देंगे

कांग्रेस से नाराज नेता को ओवैसी की पार्टी से खुला ऑफर- हमारे साथ आओ मुंबई से टिकट देंगे

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता नसीम खान को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन) की तरफ से खुला ऑफर मिला है। यह ऑफर महाराष्ट्र AIMIM के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने सोशल मीडिया पर दिया है। जलील ने साफ लिखा है कि अगर नसीम खान AIMIM में शामिल होते हैं तो उन्हें मुंबई की किसी लोकसभा सीट से टिकट दिया जाएगा। हालांकि, अब तक इस ऑफर पर नसीम खान की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

महाराष्ट्र के संभाजीनगर से AIMIM उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा “सिर्फ स्टार प्रचारक के पद से इस्तीफा क्यों? आदर्श रूप से आपको उस पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए जो केवल मुस्लिम वोट चाहती है लेकिन उनका नेतृत्व नहीं। लेकिन फिर भी नसीम खान भाई आप AIMIM के टिकट पर चुनाव क्यों नहीं लड़ते, जो हम आपको मुंबई में देने के लिए तैयार हैं। यह एक अच्छा सौदा है, थोड़ा साहस दिखाओ और अवसर का लाभ उठाओ।” इसके साथ ही इम्तियाज ने उस पत्र की फोटो भी शेयर की, जो नसीम खान ने कांग्रेस स्टार प्रचारक का पद छोड़ते हुए लिखा था।

कांग्रेस से क्यों नाराज हैं नसीम खान ?

मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने 26 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर बताया था कि वह तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे। स्टार प्रचारक बनाए जाने के लिए उन्होंने शुक्रिया अदा किया था और कहा था कि कई मुस्लिम नेता और संगठन उम्मीद कर रहे थे कि कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में कम से कम एक मुस्लिम उम्मीदवार जरूर उतारेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब वह उन लोगों को क्या मुंह दिखाएंगे। इसी वजह से वह प्रचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय पूछ रहा है कि कांग्रेस को मुस्लिम वोट तो चाहिए, लेकिन मुस्लिम उम्मीदवार क्यों नहीं चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार नहीं करने की बात कही और महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 प्रचारक समिति से इस्तीफा दे दिया।

Filed under Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.