Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

बसपा ने जौनपुर से श्रीकला सिंह का टिकट काटा, श्याम सिंह यादव के नामांकन की तैयारियां तेज

बसपा ने जौनपुर से श्रीकला सिंह का टिकट काटा, श्याम सिंह यादव के नामांकन की तैयारियां तेज

जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर चुकीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट सोमवार को कट गया। इस सीट से सोमवार को सीटिंग सांसद रहे श्याम सिंह यादव के नामांकन की तैयारियां तेज हो गई हैं।

बसपा ज‍िलाध्‍यक्ष ने की ट‍िकट कटने की पुष्‍ट‍ि

सियासी उठापटक के बीच हॉट सीट बन चुकी जौनपुर लोकसभा सीट पर तब सियासी हलचल उफान पर पहुंच गई जब श्रीकला के टिकट कटने की खबर आम हुई। यहां से श्रीकला का टिकट कटने की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने की है। हालांकि, इसकी क्या वजह है इस संबंध में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का फैसला बताते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

श्याम सिंह यादव ने दिया बयान

लोकसभा चुनाव में दूसरी बार टिकट मिलने पर श्याम सिंह यादव खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। श्याम सिंह यादव का कहना है कि उन्हें टिकट मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी। वो सोमवार की सुबह लखनऊ के लिए निकलने वाले थे। मगर रविवार की रात को बहनजी मायावती का फोन आया और उन्होंने पूछा कि दोबारा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो। तो मैंने कहा कि आपके आशीर्वाद से लड़ लेंगे। श्याम सिंह यादव ने का कहना है कि एक ज्योतिषी ने पहले ही भविष्यवाणी करते हुए उनसे कहा था कि अगले सांसद वही बनेंगे।

1 बजे भरेंगे नामांकन

बसपा के नए प्रत्याशी श्याम सिंह यादव आज दोपहर 1 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि श्रीकला रेड्डी चार दिन पहले ही बसपा से नामांकन दाखिर कर चुकी थीं। वहीं श्रीकला का चुनाव प्रचार भी जोर-शोर से चल रहा था। मगर अब उनका टिकट रद्द हो चुका है। हालांकि खबरें सामने आ रही हैं कि श्रीकला निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं। मगर इसपर कोई औपचारिक घोषणा सामने नहीं आई है। आज जौनपुर से नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में उम्मीद है कि शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी।

क्‍या होगा धनंजय स‍िंह का अगला कदम?

यहां से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह व सपा प्रत्याशी के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा नामांकन कर चुके हैं। बहरहाल तेजी से बदलते सियासी घटना क्रम में आगे क्या होगा। राजनीति के खिलाड़ी पूर्व सांसद धनंजय सिंह का अगला कदम क्या होगा इस ओर सभी की निगाहें लगी हुई हैं।

जौनपुर में छठे चरण में 25 मई को मतदान

बता दें कि जौनपुर में छठे चरण में 25 मई को मतदान है. इस दिन पूर्वांचल की पांच सीटों लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में वोटिंग होगी. यूपी में जारी लोकसभा चुनाव के बीच उम्मीदवारों के बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. सपा और बसपा दोनों पार्टियां ये काम कर रही हैं. चार दिन पहले ही बसपा ने वाराणसी में अपना उम्मीदवार बदल दिया था.

अमेठी में भी मायावती ने बदला उम्मीदवार

बसपा ने गुरुवार (2 मई) को उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ दूसरी बार उम्मीदवार बदल दिया था. पहले अतहर जमाल लारी को टिकट दिया था. इसके बाद उनकी जगह सैयद नेयाज अली को प्रत्याशी बनाया. फिर नेयाज की जगह फिर से लारी को उम्मीदवार बनाया गया. इससे पहले मायावती ने अमेठी से अपना उम्मीदवार बदल दिया था. मायावती ने यहां से पहले रवि प्रकाश मौर्य को टिकट दिया था. मगर 24 घंटे बाद ही उन्होंने यहां से नन्हे सिंह चौहान को उम्मीदवार घोषित किया

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.