Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

देश जिहाद से चलेगा या रामराज्य से…MP में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

देश जिहाद से चलेगा या रामराज्य से…MP में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

मध्य प्रदेश के खरगोन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है और ये तय आपको करना है कि देश जिहाद से चलेगा या रामराज्य से चलेगा. मैं आज आपसे विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं. इंडी गठबंधन वाले अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए लड़ रहे हैं. अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंप कर जाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. इन्हें आपके सुख-दुःख से कोई फर्क नहीं पड़ता.

संविधान को लेकर फैलाया जा रहा है झूठ

पीएम मोदी ने कहा कि आज कल संविधान को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है. कांग्रेस और इंडी गठबंधन को न हमारी आस्था की परवाह है न देश हित की. राष्ट्र विरोधी बातों में कांग्रेस में होड़ लगी है. हर चरण के बाद इनका पाक प्रेम चरम पर पड़ रहा है. कांग्रेस के एक पूर्व मुख्यमंत्री कहते हैं हमारे सेना हमले करते हैं पाकिस्तान निर्दोष हैं. मुंबई हमले में कहते हैं कि पाकिस्तान का हाथ नहीं था कोई मानेगा क्या?

PAK से इतना प्रेम और सेना से इतना नफरत क्यों?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथी दल के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान चूड़ियां नहीं पहन रखी है. आखिर इनका मंशा क्या है? पाकिस्तान से इतना प्रेम और सेना से इतना नफरत क्यों? इसलिए कहते हैं कांग्रेस का हाथ आतंकवाद का साथ. प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी वालों पर एक कहावत फिट बैठती है-अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता.

हमने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया

पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया. दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ा. हमने 70 साल बाद आर्टिकल 370 हटाया. हमने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया. महिलाओं को आरक्षण का हक दिलवाया. भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया. हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला. पीएम ने कहा कि आपका एक वोट आपकी कमाई बढ़ाएगा और युवा को रोजगार देगा.

कांग्रेस के इरादे भयानक और खतरनाक

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एकजुट होकर वोट करने को कह रहे हैं. सोचिए यह हताशा और निराशा कांग्रेस को कहां लेकर आई है? क्या वोट जिहाद सही है ? कांग्रेस के इरादे भयानक और खतरनाक हैं. एक महिला ने कहा कि वो राम मंदिर गईं तो उन्हें इतना टॉर्चर किया कि उन्हें कांग्रेस छोड़ना पड़ा. शहजादे का इरादा राम मंदिर पर हुए फैसले को पलटने के लिए सोच रहे हैं.

 

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.