Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 32°C

CJI चंद्रचूड़ ने SCBA के अध्यक्ष बनने पर कपिल सिब्बल को दी बधाई, कहा- आपसे सहयोग की उम्मीद

CJI चंद्रचूड़ ने SCBA के अध्यक्ष बनने पर कपिल सिब्बल को दी बधाई, कहा- आपसे सहयोग की उम्मीद

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन  का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एससीबीए के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर कपिल सिब्बल को हमारी ओर से हार्दिक बधाई। हम आपके और  सदस्यों के सहयोग की आशा करते हैं।”

हमारी तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा: कपिल सिब्बल

सीजेआई द्वारा दिए शुभकामनाओं पर कपिल सिब्बल ने जवाब दिया। उन्होंने सीजेआई को धन्यवाद देते हुए कहा,”यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि 22 साल बाद मुझे बार की सेवा करने का मौका दिया गया है। हमारी तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा और यह बेंच के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। हम सहयोग के माध्यम से कोर्ट के एजेंडे को आगे ले जा सकेंगे।

सिब्बल के अलावा, वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश सी अग्रवाल, प्रदीप कुमार राय, प्रिया हिंगोरानी और अधिवक्ता त्रिपुरारी रे और नीरज श्रीवास्तव एससीबीए अध्यक्ष पद की दौड़ में थे। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को हुए चुनाव में सिब्बल को 1,000 से ज्यादा वोट मिले, जबकि राय को 650 से ज्यादा वोट मिले।

तीन बार एससीबीए अध्यक्ष रहे सिब्बल

हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक सिब्बल 1989-90 के दौरान भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे। उन्हें 1983 में वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था। 1995 और 2002 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तीन बार एससीबीए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

 

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.