Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

10 साल में बदल गया बैंकिंग सेक्टर, मुनाफा 3 लाख करोड़ के पार, PM मोदी ने किया ट्वीट

10 साल में बदल गया बैंकिंग सेक्टर, मुनाफा 3 लाख करोड़ के पार, PM मोदी ने किया ट्वीट

एक तरफ जहां दुनिया दो अलग-अलग मोर्चे पर महायुद्ध लड़ रही है. वहीं भारत विकास की पटरी पर तेजी से रफ्तार भर रहा है. हाल ही में इंडिया रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में भारत की जीडीपी में उछाल आने की बात कही थी. अब पीएम मोदी का ये ट्वीट विकास की गारंटी देता हुआ दिख रहा है.

पीएम मोदी ने दी जानकारी

पीएम मोदी ट्वीट करते हुए लिखा है कि पिछले 10 वर्षों में एक शानदार बदलाव देखने को मिला है. भारत के बैंकिंग सेक्टर का नेट प्रॉफिट पहली बार 3 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है. उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तो हमारे बैंक यूपीए की फोन-बैंकिंग नीति के कारण घाटे और अधिक एनपीए से जूझ रहे थे. गरीबों के लिए बैंकों के दरवाजे बंद कर दिये गए थे. बैंकों की सेहत में हुआ यह सुधार हमारे गरीबों, किसानों और एमएसएमई को आसान लोन सुनिश्चित कराने में मदद करेगा.

क्या कहती है रिपोर्ट?

पीएम मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया की जिस रिपोर्ट के हवाले से ट्वीट किया है. उसमें बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024 में बैंकिंग सेक्टर का नेट प्रॉफिट पहली बार 3 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया. लिस्टेड सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2013 में 2.2 लाख करोड़ रुपए से 39% बढ़कर 3.1 लाख करोड़ रुपए हो गया है. जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वर्ष के दौरान रिकॉर्ड 1.4 लाख करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया है. एक साल पहले की अवधि की तुलना में 34% की वृद्धि देखी गई है. प्राइवेट सेक्टर के बैंकों का नेट प्रॉफिट 1.2 लाख करोड़ रुपए की तुलना में 42% बढ़कर लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

पिछले वर्षों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने प्राइवेट बैंकों के साथ अपने प्रॉफिट के अंतर को कम कर दिया था, क्योंकि उन्होंने अपनी बैलेंस शीट को साफ किया था और कमाई में वृद्धि की थी. दरअसल, पिछले तीन साल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का शुद्ध मुनाफा चार गुना से भी ज्यादा हो गया है. यदि कई बैंकों को पेंशन के लिए एकमुश्त प्रावधान नहीं करना पड़ता तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वित्त वर्ष 2024 में अधिक नेट प्रॉफिट होता.

Filed under Business India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.