Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 31°C

‘दुख की घड़ी में ईरान के साथ भारत’, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

‘दुख की घड़ी में ईरान के साथ भारत’, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक जताया. इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार को क्रैश हो गया था. इसमें उनका निधन हो गया.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट X पर लिखा, इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉ सैयद इब्राहिम रायसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है.

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री एच. अमीर-अब्दुल्लाहियन के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा. उनके साथ मेरी कई बैठकें हुई हैं. हाल ही में जनवरी 2024 में हुई थी. उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. इस त्रासदी के समय हम ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं.

हेलीकॉप्टर में सवार सभी 9 लोगों का निधन

दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों को ले जा हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हो गया था. इसके बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. सोमवार को ईरान की ओर से राष्ट्रपति रईसी समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि की गई. इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना पर गहरी चिंता जाहिर की थी. पीएम मोदी ने कहा था, संकट की इस घड़ी में भारत ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है.

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी बेल्ल 212 हेलीकॉप्टर (अमेरिका का) में सवार थे. उनके साथ एयरक्राफ्ट में विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियान और सात अन्य लोग थे. हेलीकॉप्टर के पीछे खराब मौसम को भी बड़ी वजह माना जा रहा है.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.