Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 28°C

भारत ने कुवैत के खिलाफ वर्ल्‍ड कप क्‍वालीफायर मैच के लिए किया स्‍क्‍वाड का एलान

भारत ने कुवैत के खिलाफ वर्ल्‍ड कप क्‍वालीफायर मैच के लिए किया स्‍क्‍वाड का एलान

भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच इगोर स्‍टीमाक ने 6 जून को कुवैत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए शुक्रवार को 27 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड की घोषणा की। भारत और कुवैत के बीच 6 जून को कोलकाता के सॉल्‍ट लेक स्‍टेडियम में फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 क्‍वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने भुवनेश्‍वर में एक शिविर आयोजित किया था, जिसमें 32 खिलाड़‍ियों ने हिस्‍सा लिया था। इसमें से पूर्बा लाचेनपा, पार्थिब गोगोई, इमरान खान, मोहम्‍मद हम्‍माद और जितिन एमएस को रिलीज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम का शिविर 29 मई तक भुवनेश्‍वर में चलेगा और इसके बाद खिलाड़ी कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे।

कोच ने बताई अहम बात

भारतीय टीम के हेड कोच इगोर स्‍टीमाक ने कहा, ”रिलीज किए गए सभी खिलाड़ी पेशेवर और कड़ी मेहनत करने वाले हैं। इनके बीच प्रतिस्‍पर्धा काफी कड़ी है विशेषकर जितिन और पार्थिब की पोजिशन पर। वैसे, कुछ दिन पहले पार्थिब और हम्‍मान को मामूली चोट लगी थी और इन्‍हें ठीक होने में 7-14 दिनों का समय लग सकता है।”

भारतीय फुटबॉल टीम 6 जून के मैच के बाद 11 जून को कतर रवाना होगी, जहां उसे ग्रुप-ए के अपने शेष दो मैच खेलने हैं। भारतीय टीम के चार मैचों में चार अंक हैं और वो ग्रुप में दूसरे स्‍थान पर काबिज है। बता दें कि ग्रुप की शीर्ष दो टीमें फीफा वर्ल्‍ड कप क्‍वालीफायर्स के तीसरे राउंड में आगे बढ़ेंगी और एएफसी एशियाई कप सऊदी अरब 2027 में जगह सुरक्षित करेंगी।

कुवैत के खिलाफ मैच के लिए भारतीय स्‍क्‍वाड इस प्रकार है

गोलकीपर्स – गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, विशाल कैत।

डिफेंडर्स – अमेय रानावड़े, अनवर अली, जय गुप्‍ता, लालचुंगनुंगा, मेहताब सिंह, नरेंद्र, निखिल पुजारी, राहुल भेके, शुभाशीष बोस।

मिडफील्‍डर्स – अनिरूद्ध थापा, ब्रेंडन फर्नांडेस, एडमंड लालरिंडिका, जैकसन सिंह थोनाऊजाम, लालइयानजुआला चांगटे, लिस्‍टन कोलाको, महेश सिंह नाओरेम, नंदकुमार सेकर, सहल अब्‍दुल समद, सुरेश सिंह वांगजाम।

फॉरवर्ड्स – डेविड लालहलानसांगा, मानवीर सिंह, रहीम अली, सुनील छेत्री (कप्‍तान), विक्रम प्रताप सिंह।

 

Filed under India Sports

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.