Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 27°C

गुजरात: टीआरपी गेम जोन हादसे के बाद एक्शन मोड में सरकार, 6 अधिकारी सस्पेंड

गुजरात: टीआरपी गेम जोन हादसे के बाद एक्शन मोड में सरकार, 6 अधिकारी सस्पेंड

टीआरपी गेम जोन में आग लगने के बाद 27 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद सरकार लगातार एक्शन मोड में जुटी हुई है। अभी तक 6 अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। बता दें कि सरकार ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम के नगर नियोजक एवं नगर अभियंता को सस्पेंड किया हुआ था। इसके बाद पथ निर्माण विभाग के उप अभियंता को भी सस्पेंड किया गया। वहीं राजकोट पुलिस विभाग के दो इंस्पेक्टरों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही मार्ग एवं मकान विभाग के एक कार्यपालक इंजीनियर को भी सस्पेंड किया जा चुका है। इस तरह से अब तक इस अग्निकांड में 6 अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।

सीएम ने लिया स्थिति का जायजा

बता दें कि राजकोट के कालावाड रोड पर स्थित टीआरपी गेमिंग जोन में आग लगने की घटना के बाद 27 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। वहीं आग इतनी भयानक थी कि इस हादसे में जलने वाले लोगों को पहचान पाना भी मुश्किल था। हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सीएम भूपेन्द्र पटेल खुद इस पूरी घटना को मॉनीटर कर रहे हैं। हादसे के बाद सीएम भूपेन्द्र पटेल खुद गृह मंत्री के साथ मौके पर गए और स्थिति का जायजा लिया था। इसके साथ ही उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की बात भी कही थी।

https://x.com/nirnaykapoor/status/1794947725739672011

टीआरपी गेम जोन के पास नहीं थी फायर एनओसी

वहीं हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखने से पता चला कि एक्सटेंशन एरिया में वेल्डिंग की वजह से आग लगी थी। आग लगने के बाद वहां मौजूद फायर एक्सटिंग्युशर्स का उपयोग भी किया गया था, लेकिन आग इतनी बढ़ गई कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं जांच में ये भी पता चला है कि ​​​​​​टीआरपी गेम जोन के पास फायर एनओसी तक नहीं थी। स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन जैमिन ठाकर ने कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.