Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 27°C

अहमदाबाद में दबोचे गए ISIS के इस्लामिक आतंकियों की मदद करने वाले तीन आरोपी श्रीलंका में गिरफ्तार

अहमदाबाद में दबोचे गए ISIS के इस्लामिक आतंकियों की मदद करने वाले तीन आरोपी श्रीलंका में गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर से चार आतंकियों को दबोचा था। यह चार आतंकी श्रीलंका से अहमदाबाद आए थे ऐसा जांच में सामने आया था। जिसके चलते श्रीलंका के पुलिस प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर आतंकियों का रैकेट पकड़ने की दिशा में जांच शुरू की थी। श्रीलंका की पुलिस ने जांच में आतंकियों को मदद करने वाले तीन श्रीलंकाई युवकों की गिरफ्तारी की है जिसके बारे में एटीएस को जानकारी दी गई है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर से पकड़े गए चार आतंकी 14 दिन के पुलिस रीमांड पर हैं। गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर से मोहम्मद नुसरत, नफ़रान, रसदीन और फरिस नाम के चार आतंकियों को दबोचा था। यह चार आतंकी श्रीलंका से भारत में आए थे ऐसा जांच में सामने आया था। ईस्लामिक स्टेट प्रतिबंधित आतंकी संस्था है इसके बावजूद श्रीलंका के चार युवक इस संस्था में सक्रिय होकर आतंक फैलाने निकले हैं।

इस बात की जानकारी श्रीलंका सरकार को मिलते ही श्रीलंका सरकार ने गुजरात एटीएस और भारत सरकार के पास पूरी जानकारी लेने की प्रक्रिया शुरू की थी। श्रीलंका सरकार ने भी पाकिस्तान में रहने वाले IS के नेता अबू बकर की सक्रियता के बारे में स्थानीय स्तर पर जांच शुरू की थी। भारत में पकड़े गए चारों आतंकियों की जानकारी लेकर श्रीलंका में चारों की सक्रियता और स्थानिक स्तर पर उनकी लिंक के बारे में जांच करने पर श्रीलंका पुलिस ने चारों आतंकियों को मदद करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और इस बात की जानकारी गुजरात एटीएस को दी है।

इन युवकों ने चार आतंकियों को नकदी देने में एवम एयर टिकट निकलवाने में मदद की थी। साथ मे एटीएस को यह जानकारी भी मिली है कि इन चार आतंकियों से पहले भी IS ने अन्य आतंकियों को गुजरात भेजा था। जिसके चलते अब गुजरात एटीएस ने इस दिशा में जांच आगे बढ़ाई है। एटीएस ने श्रीलंका से आये हुए लोगों की लिस्ट खंगालना शुरू कर दिया है।

नाना चिलोदा में हथियार छोड़ने बिना नंबर प्लेट की कार आयी थी

चार आतंकियों को नाना चिलोदा विस्तार में से पिस्टल लेने थे ऐसी जानकारी सामने आने पर एटीएस ने वहां से तीन पिस्टल जब्त किए थे। लेकिन, यह पिस्टल कौन रखकर गया उस दिशा में जांच शुरू की थी। इस रूट पर आनेवाले टोल बुथ के सीसीटीवी भी खंगाले गए, जिसमे सामने आया है कि बिना नंबर प्लेट की एक कार यह पिस्टल रखकर गयी होने की आशंका है। हथियार जिस विस्तार में से मिले उस विस्तार में आसपास की सोसायटी में किराए पर रहने आये लोगो के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.