Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 26°C

अंतरिक्ष स्टार्टअप Agnikul कॉसमॉस ने फिर टाली राकेट की लॉन्चिंग, सुबह 5:45 बजे के लिए निर्धारित था प्रक्षेपण

अंतरिक्ष स्टार्टअप Agnikul कॉसमॉस ने फिर टाली राकेट की लॉन्चिंग, सुबह 5:45 बजे के लिए निर्धारित था प्रक्षेपण

अंतरिक्ष स्टार्टअप अग्निकुल कासमास ने अपने पहले राकेट की परीक्षण उड़ान को तकनीकी कारणों से मंगलवार को फिर टाल दिया। लॉन्चिंग के कुछ ही देर पहले उड़ान को रद कर दिया गया। पिछले तीन महीनों में चौथी बार देश के दूसरे प्राइवेट राकेट की लॉन्चिंग को रद किया गया है। राकेट का प्रक्षेपण मंगलवार सुबह 5:45 बजे के लिए निर्धारित था।

पांच सेकेंड पहले प्रक्षेपण को किया गया रद्द

तकनीकी दिक्कत के कारण प्रक्षेपण का समय बदलकर सुबह 9:25 बजे किया गया। हालांकि, उड़ान भरने से केवल पांच सेकेंड पहले प्रक्षेपण को होल्ड पर रखा फिर प्रक्षेपण को रद कर दिया।

दो चरणों वाला राकेट है अग्निबाण

अग्निकुल कासमास का अग्निबाण राकेट दो चरणों वाला राकेट है। यह लगभग 700 किमी की ऊंचाई पर कक्षाओं में 300 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकता है। स्काईरूट कंपनी ने भारत के पहले प्राइवेट राकेट को इसरो के प्रक्षेपण स्थल से वर्ष 2022 में लांच किया था।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.