Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 26°C

52 डिग्री पारे के बीच मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR में अचानक छाए बादल

52 डिग्री पारे के बीच मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR में अचानक छाए बादल

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 52 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. बुधवार को दिल्ली में दोपहर बाद मौसम सुहाना हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, शाम तक हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं. काले बादल छाने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं. ऐसे में दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है.

दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. बुधवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है. दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में तापमान 52.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दोपहर बाद मौसम बदलने के साथ ही शाम तक बारिश हो जाती है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी.

मानसू़न की दस्तक

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून आ सकता है. इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है. मानसून की शुरुआत के साथ ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी.

50 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान

राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. बढ़ते तापमान के साथ ही लू (Heatwave) के थपेड़े भी चल रहे हैं. बुधवार को हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है. राज्य के 8 जिलों का अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार दर्ज किया गया है.

भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है. यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में बिजली की कटौती भी शुरू हो गई है.

Filed under India Delhi

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.