Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 27°C

अगले 24 घंटे में देश के 6 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें आपके इलाके में कब मिलेगी गर्मी से राहत

अगले 24 घंटे में देश के 6 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें आपके इलाके में कब मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के छह राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। केरल के कई हिस्सों में गुरुवार को झमाझम बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन केरल, माहे, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में 115.5 से 204.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है। 30 मई से लेकर 2 जून तक पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

आंधी के साथ यहां हो सकती है बारिश

इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी आंधी के साथ हल्की से मध्यम स्तर तक बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 30 मई से 3 जून तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में, 30 और 31 मई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज के साथ छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है।

राजस्थान और गुजरात में चलेंगी तेज हवाएं

30 मई से 3 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। 31 मई से 3 जून तक राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। गुजरात में तेज सतही हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की भी संभावना है।

इन राज्यों में अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा में एक जून तक भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। इस दौरान लू भी चलेगी। इन राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि इन जगहों पर अधिकतम तापमान 45-50 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। यहां पर लगभग इतना तापमान रोजाना दर्ज किया जा रहा है। लू और तपती गर्मी से लोग परेशान हैं। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.