Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 30°C

राजामौली की 1000 करोड़ वाली फिल्म में ऐसे दिखेंगे महेश बाबू, कर रहे हैं ये काम

राजामौली की 1000 करोड़ वाली फिल्म में ऐसे दिखेंगे महेश बाबू, कर रहे हैं ये काम

एसएस राजामौली और महेश बाबू 1000 करोड़ के बजट के साथ फिल्म बना रहे हैं. फिल्म को लेकर काफी बज है. इस पर समय-समय पर अपडेट आते रहते हैं. अब इस फिल्म से महेश बाबू के लुक को लेकर जानकारी सामने आई है कि फिल्म में उनका लुक कैसा होगा. महेश बाबू यूं तो फिट हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए काफी एक्सरसाइज कर रहे हैं और अपना फिजीक मेकओवर कर रहे हैं.

महेश बाबू इस फिल्म में एकदम अलग लुक में नजर आने वाले हैं. सिने जोश की रिपोर्ट के मुताबिक महेश फिल्म में लंबी बढ़ी हुई में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि सुधीर बाबू ने अपनी अपकमिंग फिल्म “हरोम हरा” के प्रमोशन के दौरान इस बात को कंफर्म किया. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया महेश ने फिल्म के लुक को अपनाने के लिए अलग डाइट भी शुरू की है उनके बॉडी के चेंजेस इस लुक में बिल्कुल नजर आएंगे.

ऑन-स्क्रीन पर पहले नहीं दिखा

कहा जा रहा है कि एसएस राजामौली की इस फिल्म में महेश जिस लुक में नजर आने वाले हैं. इससे पहले कभी ऑन-स्क्रीन पर उन्हें ऐसे नहीं देखा गया होगा.हालांकि उन्होंने इससे पहले साल 2014 में आई उनकी फिल्म ‘नेनोक्कादीन’ के लिए सिक्स पैक एब्स बनाए थे. लेकिन इस बार का लुक उससे भी बढ़कर और काफी अलग होगा. अब फैन्स को उनके इस अवतार का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि फिल्म मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

महेश बाबू वर्कफ्रंट

बात अगर महेश बाबू के वर्कफ्रंट की करें तो उन्हें पिछली बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘गुंटूर कारम’ में देखा गया था. इस फिल्म का निर्देशन गौतम गत्तामनेनी ने किया है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसके अलावा उनके पास और भी कई फिल्में हैं. इन्हीं में से एक SSMB29 भी है.

 

Filed under India Entertainment

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.