Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

प्रज्वल रेवन्ना की कोर्ट ने बढ़ाई कस्टडी, अब 10 जून तक रहेगा सलाखों के पीछे

प्रज्वल रेवन्ना की कोर्ट ने बढ़ाई कस्टडी, अब 10 जून तक रहेगा सलाखों के पीछे

प्रज्वल रेवन्ना की कस्टडी बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने जेडी(एस) के निलंबित नेता को 10 जून पुलिस की कस्टडी में रखने के आदेश दिए हैं। इससे पहले 31 मई को कोर्ट ने 6 जून तक पुलिस को रेवन्ना की कस्टडी सौंपी थी। आज कस्टडी खत्न होने कारण प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट में पेश किया गया, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 10 जून तक प्रज्वल रेवन्ना की कस्टडी बढ़ा दी है। जन प्रतिनिधि न्यायालय ने प्रज्वल रेवन्ना को 10 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेजा है।

हुए थे अश्लील वीडियो वायरल 

26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले, प्रज्वल रेवन्ना के बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना द्वारा महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया था। मामला गंभीर होता देख, वोटिंग खत्म होते ही प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर विदेश भाग गया और एक महीने से अधिक समय तक जर्मनी में छिपा रहा। जर्मनी से 35 दिन बाद रेवन्ना 31 मई को लौटा और लौटते ही एसआईटी ने उसे गिरफ्त में ले लिया था।

पिता पर भी लगे आरोप

इन मामलों को तूल पकड़ता देख कर्नाटक सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया, जिसने 31 मई को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पिता और होलेनरसिपुरा के विधायक एच डी रेवन्ना को भी एक महिला के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया, जो कि एक स्पष्ट वीडियो में दिख रहा था, जिसमें कथित तौर पर प्रज्वल द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। हालांकि एच डी रेवन्ना को बाद में एक कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद रिहा कर दिया गया। इसके बाद एसआईटी की जांच उनकी पत्नी और प्रज्वल की मां भवानी रेवन्ना तक पहुंचे पर, उसी अपहरण मामले में दोनों फरार हैं।

जानकारी दे दें कि बीते मंगलवार को लोकसभा चुनाव के आए रिजल्ट में कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना कांग्रेस के श्रेयस एम पटेल से 42,549 मतों से हार गए हैं।

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.