Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

डेनमार्क की प्रधानमंत्री पर हुए हमले की PM मोदी ने की निंदा, बोले- घटना के बाद से बहुत चिंतित हूं

डेनमार्क की प्रधानमंत्री पर हुए हमले की PM मोदी ने की निंदा, बोले- घटना के बाद से बहुत चिंतित हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर हमले की निंदा की. पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत इस हमले की कड़ी निंदा करता है. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर हमले की खबर सुनकर मैं बहुत चिंतित हूं. हम हमले की निंदा करते हैं. मैं अपने मित्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

दरअसल, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर राजधानी कोपेनहेगन की सड़क पर हमला हुआ है. हमले से प्रधानमंत्री सदमे में हैं. शहर के मध्य एक चौराहे पर एक शख़्स प्रधानमंत्री की ओर बढ़ा और उन पर हाथ चला दिया. हालांकि, आरोपी हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि हमलावर से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक हमले के मक़सद के बारे में पता नहीं चला है.

जानें क्या है पूरा मामला?

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के पास जबरदस्ती से आकर उन्हें धक्का दिया, जब वह कोपेनहेगन के सेंट्रल पियाज़ा कुल्टोरवेट स्क्वायर से गुज़र रही थीं. हालांकि, वो इस हमले में उनके गर्दन में चोट आई हैं. फिलहाल, पुलिस ने हमले के सिलसिले में 39 वर्षीय एक शख्स को गिरफ़्तार कर लिया है. हालांकि, डेनमार्क की प्रधानमंत्री को मामूली चोट लगी है, लेकिन घटना के बाद वह ठीक हैं, ऐसा उनके कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में पुष्टि की है.

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे ‘नीच हरकत’ क़रार दिया

वहीं, इस हमले की यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन सहित प्रमुख यूरोपीय राजनेताओं ने व्यापक रूप से निंदा की. इस दौरान यूरोपियन कमिश्नर उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे ‘नीच हरकत’ क़रार दिया है. उन्होंने कहा कि ये उन सभी चीज़ों के ख़िलाफ़ है जिन पर यूरोप के लोग विश्वास करते हैं और जिसके लिए लड़ते हैं.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.