Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

पीएम मोदी का इटली में फ्राइडे हाउसफुल, वर्ल्ड लीडर्स के अलावा पोप फ्रांसिस से भी मीटिंग, जानें पूरा कार्यक्रम

पीएम मोदी का इटली में फ्राइडे हाउसफुल, वर्ल्ड लीडर्स के अलावा पोप फ्रांसिस से भी मीटिंग, जानें पूरा कार्यक्रम

भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर गए हैं. उनकी पहली विदेश यात्रा इटली की है. पीएम वहां G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गए हैं. इस सम्मेलन में भारत को एक आउटरीच देश के रूप में इनवाइट किया गया है. G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही साथ पीएम अन्य देशों के राजनेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

गुरुवार यानी 13 जून को देर रात में पीएम इटली के अपुलीया पहुंचे. जहां पर इटली में भारत की एंबेसडर वाणी राव और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान की तस्वीरों को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने अन्य देशों से मुलाकात के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि विश्व नेताओं के साथ प्रोडक्टिव इंटरेक्शन करने के लिए उत्सुक हूं. हम सभी साथ मिलकर ग्लोबल मुद्दों को संबोधित करना चाहते हैं और बेहतर भविष्य के लिए इंटरनेशनल सहयोग को प्रोत्साहित करना चाहते हैं.

13 – 15 जून तक होगा G7 शिखर सम्मेलन

G7 शिखर सम्मेलन 13 जून से 15 जून तक इटली के अपुलीया क्षेत्र में शानदार बोर्गो एग्नाजिया रिसॉर्ट में हो रहा है. शुक्रवार यानी 14 जून को पीएम मोदी वर्ल्ड लीडर्स के अलावा पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात करने वाले हैं. पीएम मोदी के इटली में होने वाले सभी कार्यक्रम की डिटेल दे दी गई है. पीएम मोदी इटली के पीएम जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

क्या है पीएम मोदी के प्रोग्राम की डीटेल

पीएम मोदी इटली दौरा: (भारतीय समयानुसार)

• 2.30 बजे: ब्रिंडिसि हवाई अड्डे पर आगमन

  • 2.15 बजे – 2.30 बजे: फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक
  • 2.40 बजे – 3.00 बजे: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के साथ बैठक
  • 3.30 बजे – 3.50 बजे: जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक
  • 5.00 बजे: बोर्गो एग्नाजिया में आगमन
  • 5.15 बजे: इटली के पीएम के साथ वेलकम फोटो सेशन
  • 5.30 बजे: एआई और ऊर्जा पर जी7 का आउटरीच सेशन
  • 9.00 बजे: फैमिला फोटो सेशन
  • 9.20 बजे: जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ बैठक
  • 9.50 बजे: इटली की पीएम मेलोनी के साथ बैठक
  • 11.00 बजे रात: जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात
  • 12.00 बजे मध्य रात्रि: मेलोनी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • 3.30 बजे सुबह: ब्रिंडिसि हवाई अड्डे पर आगमन
  • 9.15 बजे सुबह: नई दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन
Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.