Skip to content
Tuesday, November 3, 2026 Ahmedabad 26°C

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले गौतम गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप के बीच सामने आई तस्वीर; दिया यह संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले गौतम गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप के बीच सामने आई तस्वीर; दिया यह संदेश

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है. एनडीए सरकार बनने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. गंभीर ने अमित शाह को हालिया चुनाव में सफलता पर बधाई दी. उन्होंने अपने ‘X’ अकाउंट पर अपनी और अमित शाह की मुलाकात की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखते हुए बताया कि माननीय केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में भारत सुरक्षा के मामले में बेहतर बनेगा और देश में स्थिरता बढ़ेगी.

क्या गौतम गंभीर ने छोड़ दी है राजनीति?

आपको याद दिला दें कि गौतम गंभीर ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में पूर्वी दिल्ली सीट से चुनाव पड़ा था. गंभीर ने उस समय दूसरे स्थान पर रहीं आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना को 6,95,109 वोटों के विशाल अंतर से हराया था. अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने 2 मार्च 2024 को घोषणा करते हुए बताया कि वे राजनीति से बाहर हो रहे हैं और आगे केवल क्रिकेट प्रोजेक्ट्स पर ध्यान लगाएंगे.

भारतीय टीम के हेड कोच बनेंगे?

गौतम गंभीर इन दिनों भारतीय टीम का हेड कोच बनने की खबरों के कारण चर्चाओं में हैं. बता दें कि राहुल द्रविड़ का मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद 30 जून को समाप्त हो रहा है. हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स अनुसार द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे. हालांकि उन्होंने BCCI के सामने कुछ मांग रखी थीं, जिन्हें बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है.

अमित शाह दूसरे बार बने कैबिनेट मंत्री

एनडीए सरकार के पहले कार्यकाल (2014-2019) तक अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका निभाई. मगर दूसरी बार सरकार आने पर यानी 2019 में उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह दी गई, जहां उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री पद सौंपा गया था. अब मोदी 3.0 में उन्हें दूसरी बार गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है. बता दें कि उन्होंने 2024 में गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें कुल 10,10,972 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की सोनल पटेल को 7,44,716 वोटों के विशाल अंतर से हराया था.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.