Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 26°C

BSF ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी को किया विफल, 2 करोड़ 48 लाख का सोना बरामद

BSF ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी को किया विफल, 2 करोड़ 48 लाख का सोना बरामद

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत अंतर्गत नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास 8वीं बटालियन के जवानों ने तस्करी को विफल कर 30 सोने के बिस्कुटों की बड़ी खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ ने शनिवार को एक बयान में बताया कि एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा चौकी बोर्नबेरिया इलाके से तस्करों को उस वक्त दबोचा गया जब इन सोने के बिस्कुटों को बांग्लादेश से भारत में तस्करी कर आगे की डिलीवरी के लिए वे ले जाने वाले थे।जब्त सोने का वजन 3.4 किलोग्राम है, जिसका बाजार मूल्य 2.48 करोड़ रुपये से अधिक है।

30 सोने के बिस्कुट हुए बरामद

बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी व डीआइजी एके आर्य ने बताया कि बल के खुफिया विभाग द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी बोर्नबेरिया के जवानों ने कुलगाछी गांव के पास संदिग्ध इलाके में घात लगाया। इसी दौरान जवानों ने तीनों तस्करों को सोने की खेप को सौंपने/लेने के दौरान दो बाइक और एक देशी वैन के साथ पकड़ लिया।

तलाशी में पकडे गए व्यक्तियों के पास से 30 सोने के बिस्कुट बरामद हुए। तस्करों की पहचान रोहन दास, अर्नब कर्माकर व छोटन (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। तीनो तस्कर नदिया जिले के ही निवासी हैं। पूछताछ में तीनों ने खुलासा किया कि वे लोग बानपुर के किसी अज्ञात तस्कर के लिए पिछले कुछ समय से गोल्ड कुरियर का काम कर रहे थे।जिसके लिए उन्हें अच्छे खासे पैसे मिलते थे। गिरफ्तार तीनो तस्करों को जब्त सोने के साथ आगे की कार्रवाही के लिए डीआरआइ, कोलकाता को सौंप दिया गया है।

तस्करी की सूचना देने पर इनाम की पेशकश

इधर, इस सफलता पर बीएसएफ डीआइजी आर्य ने अपने जवानों की पीठ थपथपाई। उन्होंने तस्करी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए बीएसएफ की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सीमावर्ती निवासियों से आग्रह किया कि वे सोने की तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी की सूचना बीएसएफ के सीमा साथी हेल्पलाइन नंबर- 14419 या 9903472227 पर दें। ठोस जानकारी देने पर उचित इनाम दिया जाएगा, साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.