Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 30°C

‘कल से लेकर आज तक मेरी…’, राहुल गांधी के फोन कॉल के आरोपों का राजनाथ सिंह ने बताया सच!

‘कल से लेकर आज तक मेरी…’, राहुल गांधी के फोन कॉल के आरोपों का राजनाथ सिंह ने बताया सच!

विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच लोकसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद को लेकर खींचतान देखने को मिल रही है. सरकार का दावा है कि सर्वसहमति से स्पीकर चुनाव किया जा रहा है. हालांकि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह पर आरोप लगाया था कि फिर हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है. जिस पर अब राजनाथ सिंह ने पलटवार किया है.

राहुल गांधी ने राजनाथ पर आरोप लगाया था कि उनकी बात मल्लिकार्जुन खड़गे से हुई थी. उन्होंने कॉल करने को कहा था, लेकिन उन्होंने कॉल किया. हमारे नेताओं का अपमान किया जा रहा है.

राजनाथ सिंह ने दिया जवाब 

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘मल्लिकार्जुन खरगे एक वरिष्ठ नेता हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं. कल से मेरी उनसे तीन बार बातचीत हो चुकी है.’

राहुल गांधी ने लगाए थे आरोप 

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा था, ‘मल्लिकार्जुन खरगे के पास केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया राजनाथ सिंह जी ने खरगे जी से अपने स्पीकर के लिए समर्थन मांगा, विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर मिलना, राजनाथ सिंह जी ने कल शाम कहा था कि वे खरगे जी कॉल रिटर्न करेंगे अभी तक खरगे जी के पास कोई जवाब नहीं आया है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘पीएम मोदी कह रहे हैं रचनात्मक सहयोग हो फिर हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है. नीयत साफ नहीं है. नरेंद्र मोदी जी कोई रचनात्मक सहयोग नहीं चाहते हैं. परंपरा है कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष को होना चाहिए विपक्ष ने कहा है अगर परंपरा को रखा जाएगा तो हम पूरा समर्थन देंगे.”

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.