Skip to content
Tuesday, November 3, 2026

किसानों के लिए काम कर रही मोदी सरकार, अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बता दिया केंद्र का प्लान

किसानों के लिए काम कर रही मोदी सरकार, अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बता दिया केंद्र का प्लान

“प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण की दिशा में काम कर रही है.” गुरुवार (27 जून, 2024) को यह बात नई दिल्ली स्थित संसद भवन में संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही. वह बोलीं,”मेरी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों को 3.20 लाख करोड़ रुपये दिए हैं. मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से लेकर अब तक 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम किसानों को ट्रांसफर की जा चुकी है. सरकार ने खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है.”

द्रौपदी मुर्मू ने आगे स्पीच के दौरान बताया, “आज का भारत मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कृषि प्रणाली में बदलाव कर रहा है. आजकल दुनिया में ऑर्गैनिक (जैविक) उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है. भारतीय किसानों के पास इस मांग को पूरा करने की पूरी क्षमता है. ऐसे में सरकार प्राकृतिक खेती और उससे जुड़े उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला को एक कर रही है…भारत की पहल पर पूरी दुनिया ने साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय बाजरा दिवस  भी मनाया.

केंद्रीय बजट पर क्या बोलीं द्रौपदी मुर्मू?

बजट का जिक्र करते हुए स्पीच के दौरान राष्ट्रपति बोलीं, “आने वाले सत्र में सरकार इस कार्यकाल में पहला बजट लेकर आएगी. यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्यवादी दृष्टिकोण का प्रभावशाली दस्तावेज होगा. बजट में बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे.” उन्होंने यह भी दावा किया कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाया है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.