Skip to content
Monday, November 2, 2026

कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवे पर खड़ी लॉरी से ट्रैवलर कार की टक्कर, 13 लोगों की मौत

कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवे पर खड़ी लॉरी से ट्रैवलर कार की टक्कर, 13 लोगों की मौत

कर्नाटक के हावेरी में भीषण रोड एक्सीडेंट में 13 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हावेरी में ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली चौक पर शुक्रवार तड़के एक वैन के एक ट्रक से कथित तौर पर टकरा जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना तड़के करीब पौने चार बजे उस समय हुई, जब वैन हावेरी जिले के ब्यादगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

वैन में 17 लोग थे सवार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैन में कुल 17 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि चार घायलों में से दो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं। रोड पर खड़ी लॉरी से टकराने के बाद यात्री गाड़ी पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में लोगों के शव मिले। दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी में फंसे शवों को निकाल रहे हैं।

चिनचोली मयम्मा के दर्शन करके लौट रहे थे लोग

हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित चिंचोली मायाक्का देवस्थान से शिवमोगा जिले में अपने गांव येमेहट्टी जा रहे थे। ट्रक राजमार्ग के किनारे खड़ा था। टेम्पो ट्रैवलर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि शवों को शवगृह में ले जाया गया है और घायलों को हावेरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले 13 लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।

गांव में पसरा मातम

हावेरी के एसपी अंशुकुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों ने शवों को टीटी वाहन से निकाला और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। 13 लोगों की मौत की खबर सुनकर एम्मेहट्टी गांव के लोग सदमे में हैं और गांव में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के हैं।

Filed under India Karnataka

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.