Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 25°C

‘कल्कि’ के प्रकोप से थर्रायी दुनिया, दूसरे दिन वर्ल्डवाइड की रिकॉर्डतोड़ कमाई

‘कल्कि’ के प्रकोप से थर्रायी दुनिया, दूसरे दिन वर्ल्डवाइड की रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म कल्कि 2898 एडी को बीते गुरुवार को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। ओपनिंग डे पर प्रभास (Prabhas) की इस फिल्म ने कमाई के मामले में धूम मची दी। उम्मीद जताई जा रही थी कि रिलीज के दूसरे दिन भी इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मोटा इजाफा देखने को मिलेगा और अब शुक्रवार को ऐसा ही हुआ है।

मेकर्स की तरफ से कल्कि 2898 एडी की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ों की जानकारी साझा की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की इस साई-फाई मूवी ने कितना कारोबार कर लिया है।

कल्कि ने वर्ल्डवाइड बरपाया कहर

निर्देशक नाग अश्विन इस फिल्म को लेकर फिलहाल फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से कल्कि 2989 एडी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसका अंदाजा प्रभास और अमिताभ बच्चन की इस मूवी की सॉलिड कमाई से लगाया जा सकता है। रिलीज के दूसरे दिन भी कल्कि ने दुनियाभर में कामयाबी का डंका बजाया है।

फिल्म के मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कल्कि 2898 एडी के दूसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक इस फिल्म ने अब तक 298.5 करोड़ का ग्रॉस कारोबार कर लिया है। ओपनिंग डे की तुलना में शुक्रवार को फिल्म की कमाई में 107 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ इजाफा देखने को मिला है।

कल्कि के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का ग्राफ

   पहला दिन      191.5 करोड़
   दूसरा दिन      107 करोड़
       कुल      298.5 करोड़

वीकेंड पर धमाका करेगी कल्कि

रिलीज के पहले दो दिन में जिस तरह से कमाई के में कल्कि 2898 एडी ने गदर काटा है। उसके आधार पर वीकेंड पर ये फिल्म बड़े आराम से 500 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंचती दिख सकती है।

Filed under Entertainment India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.