Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 26°C

महाराष्ट्र: लोनावाला के भुशी डैम में अचानक आई बाढ़, बह गया पूरा परिवार

महाराष्ट्र: लोनावाला के भुशी डैम में अचानक आई बाढ़, बह गया पूरा परिवार

मुंबई के पास लोनावाला में छुट्टियां मना रहे एक परिवार के पांच सदस्य रविवार की दोपहर भूसी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने के तेज बहाव में बह गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रस्सियों और ट्रैकिंग गियर से लैस बचावकर्मी पीड़ितों के शवों की तलाश करते रहे, जिसमें पहले दो शव बरामद हुई फिर सोमवार की सुबह से तीन शवों की तलाश की जा रही है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के पांच लोग घूमने के क्रम में झरने के पानी में उतरे थे। अचानक पानी का तेज बहाव आया और सभी उसमें फिसल गए और डैम के निचले हिस्से में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे झरने में उतरने के बाद काई वाले पत्थरों पर फिसल गए होंगे और पानी की तेज धार से बह गए होंगे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को पुणे के लोनावाला इलाके में भूशी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने में एक महिला और दो बच्चे डूब गए, जिसमें 4 और 9 साल के बच्चे भी शामिल हैं। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि यह घटना दोपहर 12:30 बजे हुई जब एक परिवार पिकनिक के लिए झरने के पास गए थे और घटना हो गई। एसपी ने कहा, “ऐसा लगता है कि वे भुशी बांध से लगभग दो किलोमीटर दूर झरने में फिसल गए और जलाशय के निचले हिस्से में डूब गए।”

पुलिस ने कहा कि हडपसर क्षेत्र के अंसारी परिवार के सदस्य पिकनिक के लिए भुशी बांध गए थे। वे बांध के करीब झरने को देखने गए थे, लेकिन इलाके में भारी बारिश के कारण पानी का प्रवाह बढ़ने पर उन्हें पता नहीं चला और वे बह गए। मृतकों में शाहिस्ता अंसारी (36), अमिमा अंसारी (13) और उमेरा अंसारी (8) के शव रविवार को ही बरामद कर लिए गए जबकि सोमवार की सुबह से अदनान अंसारी (4) और मारिया सैय्यद (9) के शव की तलाश जारी है। बता दें कि इस हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया था।

लापता बच्चों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

वन्यजीव रक्षक मावल के स्वयंसेवकों, शिवदुर्ग बचाव दल और नौसेना के गोताखोरों ने लापता बच्चों का पता लगाने के लिए देर शाम तक सर्चिंग ऑपरेशन चलाया. आज सोमवार को भी लापता बच्चों की तलाश की जाएगी. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंसारी परिवार के सदस्य भुशी बांध के करीब झरना देखने गए थे, लेकिन जब इलाके में भारी बारिश के कारण पानी का प्रवाह बढ़ गया और वे बह गए.

एक रिश्तेदार ने कहा कि उनके कुछ रिश्तेदार कुछ दिन पहले एक शादी के लिए मुंबई से आए थे. उन्होंने बताया कि रविवार को 15 से अधिक सदस्यों ने पिकनिक के लिए लोनावाला जाने के लिए एक बस किराए पर ली. जैसे ही मानसून का मौसम शुरू होता है, हजारों पर्यटक भुशी और पावना बांध क्षेत्रों में आते हैं. लोग पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की चेतावनियों की उपेक्षा करते हुए ऐसे स्थानों पर जाते हैं.

50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे लोनावला

एक पुलिस अधिकारी ने अनुमान लगाया कि रविवार को 50,000 से अधिक लोग लोनावला आए थे. चेतावनियों के बावजूद, लोग भुशी बांध के ऊपर पहाड़ी इलाके में खतरनाक क्षेत्रों में जाना जारी रखते हैं. उन्होंने कहा चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए लोग भूशी बांध क्षेत्र में झरने के नीचे मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मानसून का मौसम आगे बढ़ेगा यहां लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

लोगों से लोनावाला, खंडाला और पावना बांध पर न जाने की अपील

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने लोगों से अपील की है कि वे लोनावाला, खंडाला और पावना बांध क्षेत्र में मानसून के मौसम में न जाएं. बता दें कि भूशी बांध के आसपास का क्षेत्र भारतीय रेलवे और वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है. देशमुख ने कहा हम ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक बैठक बुलाएंगे.

क्षेत्रीय पुलिस और सिंचाई विभाग सहित स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों द्वारा चेतावनी की अनदेखी करने और खतरनाक पानी में जाने पर चिंता व्यक्त की है. लोनावला ग्रामीण पुलिस के अनुसार जनवरी 2024 से पवना बांध में चार लोग डूब गए हैं. बचाव संगठन वन्यजीव रक्षक मावल ने इस साल मार्च और मई के बीच मावल तहसील में विभिन्न जल निकायों से 27 शव बरामद करने की सूचना दी.

Filed under India Maharashtra

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.