Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 31°C

हादसे के बाद CM योगी पहुंचे हाथरस, अस्पताल में घायलों से मिले, 121 लोगों ने गंवाई जान

हादसे के बाद CM योगी पहुंचे हाथरस, अस्पताल में घायलों से मिले, 121 लोगों ने गंवाई जान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचे हैं। यहां वह सत्संग के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवार से मिल सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस पुलिस लाइन में हालात का जायजा लेने के बाद सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायलों से मुलाकात की। घायलों से उनका हालचाल जाना। सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

घटना पर सीएम योगी ने क्या कहा?

घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आगरा) और अलीगढ़ मंडल आयुक्त की एक टीम गठित की गई है। घटना के बाद मंगलवार को सरकार ने एक बयान में कहा कि रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर सौंपी जानी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर संवाददाताओं से कहा, “हमारी सरकार इस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी। राज्य सरकार इस पूरी घटना की जांच करा रही है। हम इसकी तह में जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश।”

सीएम योगी ने घटना पर राजनीति करने वाले दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “इस प्रकार की घटना पर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बजाए राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और निंदनीय भी। यह समय पीड़ितों के घावों पर मरहम लगाने का है, पीड़ितों के प्रति संवेदना का है। सरकार इस मामले में पहले से संवेदनशील है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

Filed under India Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.