Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 32°C

संसद में चल रहा था हंगामा, तभी पीएम मोदी ने विपक्षी MP की तरफ बढ़ाया पानी का गिलास और फिर…

संसद में चल रहा था हंगामा, तभी पीएम मोदी ने विपक्षी MP की तरफ बढ़ाया पानी का गिलास और फिर…

लोकसभा में मंगलवार (2 जुलाई 2024) को काफी हंगामा देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देने के दौरान विपक्षी दलों के सांसदों ने खूब नारेबाजी की. पीएम मोदी करीब 2 घंटे बोले और इस दौरान विपक्षी सांसदों की नारेबाजी भी चलती रही.

हालांकि इस दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, सदन में कुछ विपक्षी नेता वेल में जाकर भी नारेबाजी कर रहे थे. इस बीच पीएम ने वेल में नारेबाजी कर रहे सांसदों की तरफ पानी का गिलास बढ़ा दिया. पीएम ने पहले कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर को पानी का गिलास दिया, लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीएम मोदी ने दूसरे सांसद हिबी ईडन को पानी का गिलास बढ़ाया और उन्होंने इसे लेकर पी लिया. हिबी ईडन केरल की एनार्कुलम सीट से कांग्रेस के सांसद हैं..

सोशल मीडिया पर खूब हो रही पीएम की तारीफ

इस वीडियो को बीजेपी के नेता और उसके समर्थक सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. वीडियो को अलग-अलग कैप्शन दिया जा रहा है. कुछ लोग पीएम मोदी के इस व्यवहार को राजा जैसा बताकर तारीफ कर रहे हैं तो कोई उन्हें बॉस कह रहा है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर कई बार तंज कसा. उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया. पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश की प्रगति को रोकती है. पीएम ने कहा कि जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ रहा है, स्वाभाविक है प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है और चुनौतियां भी बढ़ रही हैं. जिन्हें भारत की प्रगति से दिक्कत है, जो भारत की प्रगति को चुनौती के रूप में देखते हैं, वो गलत हथकंडे भी अपना रहे हैं. ये ताकतें भारत की डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डायवर्सिटी पर हमला कर रही हैं.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.