Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

CM योगी बोले- सपा से जुड़े लोग अपराधों में लिप्त, किसने कहा था कि लड़के गलती कर देते हैं?

CM योगी बोले- सपा से जुड़े लोग अपराधों में लिप्त, किसने कहा था कि लड़के गलती कर देते हैं?

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा से जुड़े लोग अपराधों में लिप्त हैं। सीएम योगी ने बिना नाम लिए दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह के उस विवादित बयान का जिक्र भी किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़के हैं, गलती कर देते हैं। सीएम योगी ने सवाल उठाते हुए कहा कि ये बयान किसका था?

आपने तो चाचा तो गच्चा दे दिया: सीएम योगी

सीएम योगी ने अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को लेकर भी तंज कसा। माता प्रसाद पांडे के नेता प्रतिपक्ष बनने पर सीएम योगी ने कहा कि आपने चाचा (शिवपाल) को ही गच्चा दे दिया। सीएम योगी ने ये भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध सपा सरकार में होते थे।

अपराध के निपटारे में यूपी नंबर 1 पर है: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि अपराध के निपटारे में यूपी नंबर 1 पर है। यूपी में आज महिलाएं सुरक्षित हैं। यूपी के थानों में अलग से महिला हेल्प डेस्क है। यूपी में महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती तेजी से हुई है। महिलाओं के सम्मान के लिए सरकार गंभीर है। शोहदो पर लगाम कसने के लिए गठित की गई एंटी रोमियो स्कॉयड इसका एक उदाहरण है।

सीएम योगी ने कहा कि मुझे दुख है कि जब एंटी रोमियो स्कॉयड का हमने गठन किया था तो समाजवादी पार्टी ने इसका सबसे पहले विरोध किया था। महिलाओं से संबंधित अपराधों में सपा के लोग डायरेक्ट या इनडायरेक्ट संबंधित पाए जाते हैं। ये उस पीढ़ी की प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसने कहा था कि लड़के हैं, गलती कर देते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि महिला सुरक्षा के बारे में प्रदेश सरकार सचेत है। हर बेटी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.