Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 33°C

कोस्टगार्ड के हेलीकॉप्टर की समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग, 3 क्रू मेंबर की तलाश जारी

कोस्टगार्ड के हेलीकॉप्टर की समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग, 3 क्रू मेंबर की तलाश जारी

भारतीय तटरक्षक बल के एक ALH हेलीकॉप्टर को समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। तटरक्षक बल ने जानकारी दी है कि 02 सितम्बर 2024 को रात 11 बजे गुजरात के पोरबंदर में मोटर टैंकर हरि लीला से एक घायल चालक दल के सदस्य को निकालने के लिए ALH हेलीकॉप्टर को भेजा गया था। हालांकि, हेलीकॉप्टर को समुद्र में आपात्कालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

कैसे हुआ हादसा?

इंडियान कोस्ट गार्ड ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर निकासी के लिए जहाज के पास आ रहा था। आपातकालीन लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर के चालक दल के एक सदस्य को खोज लिया गया है। वहीं, 3 अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। इंडियान कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान के लिए 04 जहाज और 02 विमान तैनात किए हैं।

हेलीकॉप्टर ने 67 लोगों की जान बचाई थी

भारतीय तट रक्षक (ICG) के ALH हेलीकॉप्टर ने गुजरात में हाल के चक्रवाती मौसम के दौरान 67 लोगों की जान बचाई थी। इस हेलीकॉप्टर को पोरबंदर से लगभग 45 किलोमीटर दूर भारतीय ध्वज वाले मोटर टैंकर हरि लीला पर गंभीर रूप से घायल चालक दल की चिकित्सा निकासी के लिए हाज के मास्टर से प्राप्त अनुरोध के जवाब में कल लगभग 11 बजे रात को लॉन्च किया गया था।

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.