Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

‘घर के आगे करते हैं पेशाब, रोकने पर देते हैं सबको मार डालने की धमकियाँ’: बागपत में हिन्दू महिलाओं की पुलिस से गुहार

‘घर के आगे करते हैं पेशाब, रोकने पर देते हैं सबको मार डालने की धमकियाँ’: बागपत में हिन्दू महिलाओं की पुलिस से गुहार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कई हिन्दू महिलाओं ने मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों पर अश्लीलता करने और जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िताओं का आरोप है कि उनके घरों के आगे पेशाब की जाती है और विरोध करने पर इलाके से भगा देने की धमकियाँ मिलती हैं। इसी के साथ महिलाओं को इलाके अपनी अपनी तादाद ज्यादा होने की धौंस भी दी जाती है। रविवार (1 सितंबर 2024) को दी गई इस शिकायत पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

यह मामला बागपत जिले के थानाक्षेत्र खेकड़ा का है। यहाँ रविवार को लक्ष्मीनगर मोहल्ले के वार्ड 4 में रहने वाली 3 हिन्दू महिलाओं ने सामूहिक तौर पर खेकड़ा थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया उनके मोहल्ले के चाँद, अनीस, सोहैल, साहिल, जावेद और साद उनके घरों के आगे बैठ कर आए दिन सट्टा, जुआ और नशा करते हैं। इन आरोपितों के साथ 10-15 अन्य अज्ञात असामाजिक तत्व भी होते हैं। ये लोग अश्लील गाने गाते हैं और आपस में जोर-जोर से गाली-गलौज किया करते हैं।

पीड़िताओं ने आगे बताया कि आपस में गालियाँ देने के साथ ये सभी मोहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी भी करते हैं। 31 अगस्त (शनिवार) को हर दिन की तरह उपद्रव कर रहे आरोपितों को पीड़िताओं ने टोक दिया। इस से नाराज हो कर रात में लगभग 9 बजे सभी आरोपित पीड़िता के घर तक चढ़ गए। यहाँ वो महिलाओं को गंदी-गंदी गालियाँ देने लगे। विरोध करने पर इन आरोपितों के परिवार की औरतें भी जमा हो गईं। इन्होने कहा, “तुम हिन्दुओं, बहुत चढ़ रही है। आज इन्हे देख लेंगे।”

आरोप है कि इसके बाद पीड़ित परिवारों से अश्लील बातें करते हुए मारपीट करने की कोशिश की गई। इसी विवाद के बीच आरोपितों ने आगे कहा, “यहाँ से भाग जाओ। यहाँ पर तुम्हारा रहना दूभर कर देंगे। यहाँ हमारी तादात ज्यादा है, तुम लोग क्या कर सकते हो ?” चारों तरफ से घिरता देख कर पीड़िता हिन्दू महिलाओं ने रात 9:45 के आसपास पुलिस बुला ली। पुलिस ने सुबह सबको थाने आ कर लिखित तहरीर देने के लिए कहा। इसके बाद अगले दिन पीड़ित हिन्दुओं ने थाने में तहरीर दी।

तहरीर में पीड़िताओं ने लिखा, “विपक्षियों ने हमारा जीना हराम कर रखा है। आए दिन हमें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है।” कई बार पीड़िताओं ने आरोपितों की करतूतों को मोबाइल में रिकॉर्ड करने का प्रयास किया। इसे देख कर उन्होंने धमकाते हुए कहा, “हाँ कर लो रिकॉर्ड। हम किसी से नहीं डरते और ज्यादा कानूनी कार्रवाई की तो तुम्हें तुम्हारे जवान बच्चों सहित को घर से ही उठा लिया जाएगा।”

आरोपितों की तरफ से पीड़ित हिन्दू परिवारों को हथियार होने की भी धमकी दी जाती है। शिकायत में पीड़िताओं ने लिखा कि आरोपितों ने उनसे कहा, “हमारे पास हथियार और तंमचे भी हैं। उनको चलाना भी हमें आता है। या तो तुम यहाँ चुपचाप रहो और जो हम कर रहे उसे सहते रहो, तुम सब लोग यहाँ से अपने-अपने घर छोड कर चले जाओ वर्ना तुम सबको जान से मार दिया जाएगा।” बकौल पीड़िता सुबह से लेकर रात 11 बजे तक उनके घरों के आगे जुआ, नशा और सट्टा आदि होता रहता है।

शिकायतकर्ता हिन्दू महिलाओं ने आरोपितों से अपने जान-माल का खतरा जताया है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की माँग की है। एक वीडियो बयान में पीड़िताओं ने बताया कि आरोपित उनके घरों के आगे अक्सर पेशाब करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही उन सभी को अत्याचार से मुक्ति दिलाएगा। बागपत पुलिस ने इस शिकायत का संज्ञान लिया है। सोमवार (2 सितंबर) को पुलिस ने बताया कि मामले में जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी खेकड़ा को निर्देशित कर दिया गया है।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.