Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

यूपी पुलिस का सिपाही मंसूर अली कर रहा था वन्य जीवों का शिकार, पीलीभीत में एनकाउंटर, कई तस्कर गिरफ्तार

यूपी पुलिस का सिपाही मंसूर अली कर रहा था वन्य जीवों का शिकार, पीलीभीत में एनकाउंटर, कई तस्कर गिरफ्तार

यूपी की पीलीभीत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वन्य जीव तस्करों के खतरनाक गिरोह पर शिकंजा कसा है। गैंग में यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबिल मंसूर अली भी शामिल था, जिसने वन रक्षकों से हथियार लूटे थे। इस कार्रवाई में हिरन के सींग और हथियारों के साथ गिरोह के सरगना जीशान सहित 6 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। सफलता हासिल करने वाली टीम को पुलिस विभाग 20 हजार का इनाम मिलेगा।

वन तस्करों ने हाल में पीलीभीत बाघ संरक्षित क्षेत्र में चीतलों का शिकार किया गया था। वन सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी की तो शिकारियों ने हमला कर दिया था। वनकर्मी की बंदूक भी लूट ली थी। प्रतिबंधित क्षेत्र में वन्य जीवों के शिकार की घटना से पुलिस एवं वन विभाग के अफसर टेंशन में थे। तस्करों की धरपकड़ को पुलिस एव वन टीमों को संयुक्त ऑपरेशन में जुटाया गया था और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी थी। एएसपी विक्रम दहिया और प्रशिक्षु डीएफओ भरत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि थाना गजरौला के रिछौला इलाके में चेकिंग के दौरान तस्करों के बारे में सटीक सूचना मिली। जिसके बाद संयुक्त टीमें कांबिंग में जुट गईं।

जंगल क्षेत्र में घेराबंदी किए जाने पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस और वन टीमों ने छह तस्करों को दबोच लिया, जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए तस्करों से वह बंदूक भी बरामद हो गई, जिसे वनकर्मी से लूटा गया था। वन्य जीवों के शिकार में पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल मंसूर अली भी शामिल था। गिरोह का सरगना जीशान था। पीलीभीत की न्यूरिया कालोनी निवासी सपन सरकार उर्फ काला, बिपलव, गुलड़िया बिथरा का गुरूबिंदर सिंह, उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के गांव बग्गा चौववन निवासी अब्दुल हकीम के साथ मंसूर अली और जीशान ने चीतलों का शिकार किया था। पूरा गिरोह जीशान के यहां इकट्ठा होता था।

पकड़े गए तस्करों के पास से कई हथियार, हिरण का सींग और मांस काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। हेड कांस्टेबिल मंसूर अली सहारनपुर के कस्बा तीतरों का निवासी है और अभी उसकी तैनाती पीलीभीत पुलिस लाइन में थी। इससे पहले वह बरेली की 08 बटालियन पीएसी में भी कार्यरत रह चुका है। मंसूर अली पर हत्या के प्रयास के दो मामले सहारनपुर जनपद में दर्ज चल रहे हैं। इसके अलावा गिरोह के सरगना जीशान पर भी पीलीभीत शहर कोतवाली में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। पूर्व में वह तस्करी के मामले में जेल भी जा चुका है।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.