Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 27°C

अखिलेश यादव को CM योगी का करारा जवाब, कहा- ‘जाति-जाति का शोर मचाते केवल कायर क्रूर’

अखिलेश यादव को CM योगी का करारा जवाब, कहा- ‘जाति-जाति का शोर मचाते केवल कायर क्रूर’

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बीते महीने सुल्तानपुर में ज्वेलर्स की दुकान में हुई डकैती के एक और आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। एसटीएफ और आरोपियों के बीच उन्नाव जिले में मुठभेड़ हुई जिसके एक आरोपी भाग निकला और दूसरा घायल हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस एनकाउंटर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का एक ट्वीट सामने आया है। माना जा रहा है कि ट्वीट में सीएम योगी ने अखिलेश पर निशाना साधा है।

सीएम योगी ने ट्वीट में क्या कहा?

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में भारत के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा- “पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर, ‘जाति-जाति’ का शोर मचाते केवल कायर क्रूर।” सीएम योगी ने ये ट्वीट सुल्तानपुर में एनकाउंटर के बाद किया है। इसलिए माना जा रहा है कि सीएम योगी ने ये निशाना अखिलेश यादव पर साधा है।

मंगेश यादव के एनकाउंटर पर भड़के थे अखिलेश

सुल्तानपुर शहर के ठठेरी बाजार में लूटपाट के एक अन्य आरोपी मंगेश यादव का बीते दिनों एनकाउंटर हो गया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़ा किया था और इसे फर्जी एनकाउंटर बताया था। अखिलेश ने आरोप लगाया था कि मंगेश की जाति देखकर उसे सटाकर गोली मारी गई थी।

अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई?

सुल्तानपुर में 28 अगस्त को भरत ज्वेलर्स के यहां लूट के दो आरोपी यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में मारे जा चुके है। चार मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़े गए हैं और चार दूसरे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरी लूट का मास्टर माइंड भी जेल में है। मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह सराफा दुकान में अंदर लूट करते सीसीटीवी में कैद हुए थे। पुलिस ने लूट का माल तो बरामद कर लिया है। अब पुलिस का कहना है कि जल्दी ही बाकी के तीन आरोपी भी पकड़े जाएंगे।

जाति की सियासत पर पलटवार

यूपी में इन दिनों अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच जबरदस्त ज़ुबानी जंग चल रही है. सपा अध्यक्ष लगातार जाति के मुद्दे पर बीजेपी को घेर रहे हैं. पिछले दिनों सुल्तानपुर डकैती के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर भी अखिलेश ने जाति देखकर नकली एनकाउंटर का आरोप लगाया था. जिसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला.

समाजवादी पार्टी ने न सिर्फ पीडीए समाज के लोगों का फेक एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है बल्कि ये भी दावा किया जा रहा है कि यूपी में तमाम वरिष्ठ पदों पर मुख्यमंत्री ने स्वजातीय अधिकारियों को तैनात किया है. यही नहीं सपा लगातार जातीय जनगणना और संविधान के मुद्दे पर भी बीजेपी सरकार को घेर रही है.

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.