Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का एक मौलाना हिन्दू लड़कियों को उनके फोटो के सहारे ब्लैकमेल करता था, फोटो उसे उसकी एक प्रेमिका देती थी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का एक मौलाना हिन्दू लड़कियों को उनके फोटो के सहारे ब्लैकमेल करता था, फोटो उसे उसकी एक प्रेमिका देती थी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का एक मौलाना हिन्दू लड़कियों को उनके फोटो के सहारे ब्लैकमेल करता था। यह फोटो उसे उसकी एक प्रेमिका देती थी। हिन्दू लड़कियों के परिजनों ने मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लखीमपुर खीरी के नीमगाँव थाना क्षेत्र का एक मौलाना मसूद खां हिन्दू लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। मौलाना मसूद पास के ही एक गाँव का रहने वाला है। मसूद इन हिन्दू लड़कियों को उनके फोटो के सहारे धमकाता था। यह फोटो उसे कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाने वाली उसकी दोस्त प्रियंका देती थी।

प्रियंका मौलाना मसूद को जिन लड़कियों के फोटो देती थी, वह उसके ही स्कूल में पढ़ती हैं। इस स्कूल का संचालक भी मसूद नाम का ही एक दूसरा व्यक्ति है। मौलाना मसूद एक दुकान भी चलाता है। एक पीड़िता जब एक दिन उसकी दुकान पर रिचार्ज के लिए पहुँची तो उसने उसका हाथ पकड़ लिया।

मौलाना मसूद ने हिन्दू लड़की का फ़ोन लिया और उसमें भी कुछ गड़बड़ी की। इसके बाद उसने हिन्दू लड़की का पीछा किया और उसके साथ अश्लील हरकत की। सितम्बर, 2024 में भी उसने इसी हिन्दू बालिका के साथ छेड़खानी की और धमकाया कि वह उसकी अश्लील फोटो बना लेगा। उसने व्हाट्सएप पर भी मैसेज करके लड़की को धमकाया।

इस संबंध में उसके खिलाफ पीड़िता के भाई ने FIR दर्ज करवाई है। FIR के बाद जब पुलिस ने मौलाना के फोन की जाँच की तो उसमें दर्जनों हिन्दू लड़कियों के फोटो और अश्लील वीडियो निकले। इनमें से फोटो उसी कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के हैं जहाँ उसकी दोस्त प्रियंका पढ़ाती है।

मौलाना मसूद पर हिन्दू लड़की का धर्मांतरण करने का आरोप भी लगा है। मौलाना मसूद के विरुद्ध दो मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें मौलाना मसूद के साथ ही कॉन्वेंट संचालक मसूद और उसकी दोस्त प्रियंका को भी आरोपित बनाया गया है।

पुलिस ने मौलाना मसूद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रियंका और स्कूल संचालक मसूद की तलाश जारी है। नीमगांव थाना की एसओ सुनीता कुशवाहा ने बताया है कि जल्द ही इन दोंनो को भी गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में अभी विवेचना जारी है। उन्होंने यह भी बताया है कि पीड़िताओं के नाबालिग होने के एंगल से भी जाँच चल रही है।

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.