Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

लखनऊ के नीलमाथा मंदिर की दुर्गा प्रतिमा को मशीन से काट किया खंडित, बवाल के बाद पुलिस तैनात

लखनऊ के नीलमाथा मंदिर की दुर्गा प्रतिमा को मशीन से काट किया खंडित, बवाल के बाद पुलिस तैनात

लखनऊ के नीलमथा में मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा को उपद्रवियों ने खंडित कर दिया है। माता के चार हाथों को मशीन से काट दिया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुँच गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने वहाँ भारी पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ने लोगों के गुस्सा को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

कैंट थाना क्षेत्र के नीलमथा में मरी माता मंदिर में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। गुरुवार (10 अक्टूबर 2024) की सुबह मंदिर के पुजारी जब पूजा करने पहुँचे तो उन्होंने देखा प्रतिमा की हाथ कटी हुई है। उपद्रवियों ने ग्लेडर मशीन से प्रतिमा का हाथ काट दिया है। इसके बाद पुजारी ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलते ही वहाँ भीड़ जमा हो गई और लोग आक्रोशित हो गए।

गुस्साए लोगों को शांत कराते हुए पुलिस ने आरोपितों को चार दिनों में पकड़ने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लखनऊ में विपक्षी और विधर्मी माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। लगातार दूसरे दिन हिंदुओं की भावनाएँ आहत की गई हैं। बाजारखाला में मंदिर के बाहर विधर्मी महिला द्वारा मांस के टुकड़े फेंकती है। फिर मंदिर में प्रतिमा के हाथ काट दिए जाते हैं।

बता दें कि बुधवार (9 अक्टूबर 2024) को शहर के बाजार खाला थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर के बाहर मांस के टुकड़े पड़े मिले थे। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था। पुलिस की जाँच में सामने आया कि मांस का टुकड़ा कोई कुत्ता लेकर आया था। इस मामले में अलीमा नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया गया था।

जाँच में सामने आया कि इलाके में रहने वाली अलीमा नाम की महिला मीट की दुकान से मांस लाकर कुत्तों को डालती थी। नवरात्रि के दौरान भी उसने ऐसा करना जारी रखा। आखिरकार पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

नीलमथा मंदिर की घटना को लेकर थाना कैंट प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि इलाके में माहौल बिगड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। हालात सामान्य हैं। कौर ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जाँच की जा रही है। आरोपितों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि अराजक तत्वों ने माता की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। मंदिर में विधि-विधान से दूसरी प्रतिमा लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस जाँच कर रही है। आरोपितों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपितों को बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।

गोंडा में भी बवाल

लखनऊ के अलवा गोंडा में भी माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मसकनवा बाजार में देर रात कुछ अराजक तत्वों ने दुर्गा पूजा पंडाल पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। आतिशबाजी से नाराज होकर के उपद्रवियों ने पथराव किया। इससे वहाँ के हालात तनावपूर्ण हो गए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही गोंडा के डीएम और एसपी मौके पर पहुँचे। उन्होंने किसी तरह लोगों को समझा-बुझा कर उन्हें शांत किया। इस मामले में छपिया थाने की पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जाँच शुरू की है।

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.