Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 29°C

जहाँ पकड़ा गया था आतंकी नदीम, वहीं के जैन परिवार की करोड़ों की जमीन हड़प रहा मुस्लिम समुदाय

जहाँ पकड़ा गया था आतंकी नदीम, वहीं के जैन परिवार की करोड़ों की जमीन हड़प रहा मुस्लिम समुदाय

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक जैन परिवार ने अपनी जमीन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा अवैध कब्ज़े की साजिश का आरोप लगाया है। कब्ज़े का आरोप फुरकान, गयूर, पप्पू, ममरेज, गयासुद्दीन और कामिल आदि पर लगा है। पीड़ित की जमीन कागजों में उनके नाम होने के बावजूद उसे जोतने-बोने नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित ने अपनी ही जमीन पर काबिज होने के लिए एक साल तक लड़ाई लड़ी है। प्रशासन के आदेश के बाद जब जैन परिवार रविवार (13 अक्टूबर 2024) को कब्ज़ा लेने पहुँचा, तब मुस्लिम भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस के आगे हुए इस हमले में ख़ातूनें भी शामिल रहीं। यह वही मुस्लिम बहुल गाँव है, जहाँ से 2 साल पहले आतंकवादी नदीम गिरफ्तार हुआ था।

नवीन जैन ने हमें बताया कि उनकी 42 बीघे जमीन सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र गंगोह में पड़ने वाले गाँव कुंडाकला में मौजूद है। इसी भूभाग के 4 बीघे को कामिल, ममरेज, गयूर, फुरकान और पप्पू आदि पिछले 1 साल से अपना हिस्सा बताते हैं। जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। नवीन जैन का दावा है कि उनकी जमीन को अपनी बपौती बता रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों के पास अपने दावों का कोई भी सबूत नहीं है।

जैन परिवार इस जमीन पर पिछले 200 वर्षों से अधिक समय से खेती करता आ रहा है। नवीन जैन ने हमें आगे बताया कि व्यापर के सिलसिले में वो काफी समय तक कुंडाकला छोड़ कर दिल्ली में रहे थे। इसी दौरान आरोपितों की नीयत उनकी जमीन पर खराब हो गई थी। नवीन जैन की गैरमौजूदगी में गयूर, कामिल आदि ने उनकी जमीन पर बाउंड्री खींचने की कोशिश की थी। जब नवीन को इसका पता चला तो उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई थी। प्रशासन ने नवीन की शिकायत सही पाई और जमीन पर किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटवा दिया।

हमें आगे बताया गया कि प्रशासन द्वारा दी गई चेतावनी का आरोपितों पर कोई असर नहीं पड़ा। वो लगातार नवीन जैन की जमीन को कब्ज़ाने की फ़िराक में लगे रहे। जब जैन परिवार अपनी ही जमीन पर खेती-बाड़ी करने जाता था, तब उनको गालियाँ और जान से मार डालने की धमकी देते हुए भगा दिया जाता था। नवीन का आरोप है कि कब्जेदार कुंडाकला में अपनी तादाद अधिक होने और शिकायत करने पर ‘सिर तन से जुदा’ जैसी बातें किया करते थे।

आए दिन की धमकियों से परेशान हो कर नवीन जैन ने फिर से सहारनपुर प्रशासन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। लगभग 1 साल तक कई कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार प्रशासन ने जैन परिवार को उस जमीन पर कब्ज़ा दिलाने का आदेश दिया। रविवार (13 अक्टूबर) को पुलिस बल के साथ जैन परिवार अपनी जमीन पर कब्ज़ा लेने कुंडाकला पहुँचे। इनके साथ ट्रैक्टर भी मौजूद था। अभी ट्रैक्टर चले 5 मिनट भी नहीं हुए थे कि खेतों की तरफ दर्जनों की तादाद में मुस्लिम भीड़ बढ़ निकली।

इस मुस्लिम भीड़ में सबसे आगे ख़ातूनें थीं। वो सभी ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिस बल भी इस भीड़ के आगे लाचार दिखा। आखिरकार इस भीड़ के आगे पुलिस की नहीं चली और नवीन जैन को वापस लौटना पड़ा। अब नवीन जैन ने एक बार फिर से प्रशासन में तहरीर देकर रविवार को हंगामा करने वालों के खिलाफ शिकायत दी है। नई शिकायत में उन्होंने न सिर्फ हंगामा करने वालों पर एक्शन लेने बल्कि अपनी जमीन वापस दिलाने की माँग की है।

भीड़ में महिलाएँ पुलिस के समझाने के बावजूद बार-बार ट्रैक्टर के आगे आ रहीं थीं। फ़िलहाल नवीन जैन की नई शिकायत पर पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। एक वीडियो संदेश के जरिए नवीन जैन ने अपनी जमीन के साथ अपने पूरे परिवार की जान संकट में बताई है। उन्होंने बताया कि जिस गाँव में आतंकी नदीम को ATS ने पकड़ा था, वहाँ उनके साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.