Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

कजान में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले PM मोदी, दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक

कजान में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले PM मोदी, दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए रूस पहुंच चुके हैं। ब्रिक्स सम्मेलन के साथ ही पूरी दुनिया की नजर इस बात पर भी टिकी हुई है कि रूस में पीएम मोदी की किन देशों के प्रमुख के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि पीएम मोदी कजान में ब्रिक्स सदस्य देशों के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

रूस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ”मैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर कजान की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं। मैं 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा। भारत ब्रिक्स के भीतर करीबी सहयोग को बहुत महत्व देता है। ब्रिक्स वैश्विक विकास एजेंडा, बहुपक्षवाद, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग, मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण, सांस्कृतिक और जनसंपर्क को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर संवाद और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है।”

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी बोले पीएम मोदी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैं रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के विषय पर लगातार आपके संपर्क में रहा हूं। जैसा कि मैंने पहले कहा है, हमारा मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। हम शांति और स्थिरता की शीघ्र स्थापना का पूरा समर्थन करते हैं। हमारे सभी प्रयासों में मानवता को प्राथमिकता दी जाती है। भारत आने वाले समय में हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।”

    1. द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कजान के साथ भारत के ऐतिहासिक रिश्ते हैं. कजान आना सौभाग्य की बात है. तीन महीने में दो बार रूस आना हमारे करीबी संबंधों को दर्शाता है.
    2. पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए बधाई. 15 साल में ब्रिक्स ने अलग पहचान बनाई है. कई देश इससे जुड़ना चाहते हैं. मैं कल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं.
    3. रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए पीएम ने कहा, रूस-यूक्रेन संघर्ष के मामले पर मैं लगातार आपके संपर्क में रहा हूं. जैसा कि मैंने पहले कहा है कि हमारा मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए. हम शांति और स्थिरता की बहाली का समर्थन करते हैं. हमारे प्रयास मानवता को प्राथमिकता देते हैं. आने वाले समय में भारत हर संभव सहयोग के लिए तैयार है.
    4. द्विपक्षीय बैठक में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, इंटरगवर्नमेंटल कमीशन की अगली बैठक 12 दिसंबर को दिल्ली में होनी है. हमारी परियोजनाएं लगातार विकसित हो रही हैं. आपने कजान में वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला लिया है, इसका हम स्वागत करते हैं. हमारे सहयोग को भारत की नीतियों से लाभ मिलेगा. आप और आपका प्रतिनिधिमंडल रूस आया, इसके हमें बहुत खुशी है.
    5. प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन की बात सुनकर लगाए ठहाके: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात के दौरान जब राष्ट्रपति पुतिन ने यह कहा कि हमारे संबंध इतने घनिष्ठ हैं कि मेरी बातों को समझने के लिए आपको ट्रांसलेशन की भी जरूरत नहीं है. इस पर पीएम मोदी खुलकर हंसते दिखे.
    6. दरअसल राष्ट्रपति पुतिन लगातार बोल रहे थे. उनके ट्रांसलेटर को ट्रांसलेशन का मौका नहीं मिल पा रहा था. जब पुतिन को यह आभास हुआ तो तुरंत उन्होंने इसे लेकर यह दिलचस्प बात कही और पीएम भी खुद को ठहाके लगाने से रोक नहीं सके.
    7. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी रूस पहुंच चुके हैं. वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. जिनपिंग शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के अधिक सहयोग के लिए चीन के दृष्टिकोण पर बात करेंगे. साथ ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता पर भी बात कर सकते हैं.
    8. रूस पहुंचने पर पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की. हर तरफ लोगों के हाथ में तिरंगा का दिखाई दिया. लोग पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए उत्साहित दिखे. पीएम ने कई लोगों से हाथ मिलाया. उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया. कई लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई.

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.