Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

गुयाना, बारबाडोस भी PM मोदी को करेगा सम्मानित, अब तक मिले कुल 19 इंटरनेशनल अवॉर्ड

गुयाना, बारबाडोस भी PM मोदी को करेगा सम्मानित, अब तक मिले कुल 19 इंटरनेशनल अवॉर्ड

ब्राजील में जी20 समिट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कैरेबियाई देश गुयाना पहुंच गए हैं. वे वहां 20 और 21 नवंबर को अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस बीच, गुयाना और बारबाडोस ने ऐलान किया है कि वो पीएम मोदी का अपने शीर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा. पीएम मोदी को अब तक 17 अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड दिए जा चुके हैं. इन दो अवॉर्ड के साथ यह संख्या 19 तक पहुंच जाएगी.

पीएम मोदी को मिले कुछ अहम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार निम्न प्रकार हैं.

सऊदी अरब: अप्रैल 2016 में किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज द्वारा सऊदी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुलअजीज सैश से सम्मानित किया गया.

फिलिस्तीन: 2018 में फिलिस्तीन सरकार की ओर से ग्रैंड कॉलर से सम्मानित किया गया.

संयुक्त अरब अमीरात: यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद पुरस्कार 2019 में प्रदान किया गया.

रूस: 2019 में रूस ने मॉस्को यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया.

मालदीव: 2019 में विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के लिए मालदीव का सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन.

बहरीन: 2019 बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से सम्मानित.

संयुक्त राज्य अमेरिका: 2020 में असाधारण सराहनीय सेवा के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा प्रतिष्ठित लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित.

भूटान: दिसंबर 2021 में भूटान की यात्रा के दौरान सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित.

पापुआ न्यू गिनी: 2023 में पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस. व्हिप्स जूनियर से एबाकल पुरस्कार.

फिजी: पीएम मोदी के वैश्विक नेतृत्व के लिए फिजी का सर्वोच्च ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ सम्मान मिला.

पापुआ न्यू गिनी: पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर जनरल सर बॉब दादा ने देश के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किया.

मिस्र: जून 2023 में राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी द्वारा मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से सम्मानित किया गया.

फ्रांस: 13 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया.

ग्रीस: 25 अगस्त 2023 को ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया.

डोमिनिका: नवंबर 2024 में अफ्रीका यात्रा से पहले डोमिनिका ने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर की घोषणा की.

नाइजीरिया: नवंबर 2024 में नाइजीरिया ने राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू द्वारा ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर से सम्मानित किया.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.