Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

कैस्पियन सागर के पास क्रैश हुआ 67 यात्रियों से भरा अजरबैजान का विमान, लगी आग

कैस्पियन सागर के पास क्रैश हुआ 67 यात्रियों से भरा अजरबैजान का विमान, लगी आग

कजाकिस्तान में अजरबैजान का प्लैन क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। इसमें 67 यात्री सवार थे। प्लैन क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई है। राहत और बचाव दल मौके पर हैं। पूर्ण ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है। एक वीडियो में दिखाया गया है कि विमान तेजी से ऊंचाई से नीचे की ओर गिर रहा है और दाईं ओर झुकना शुरू कर देता है। बाद में यह एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग की लपटों में घिर गया।

कहा जा रहा है कि यह अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान था, जो कजाकिस्तान के अक्ताउ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आग की लपटों में घिर गया। यह एम्ब्रेयर 190 विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रज़ोनी जा रहा था, लेकिन वहां कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया। विमान में चालक दल के पांच सदस्यों के साथ 62 यात्री सवार थे। अब सूचना आ रही है कि दुर्घटना में कुछ लोग बच गए हैं। मगर बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।

https://twitter.com/RT_com/status/1871816067397693527

एयरपोर्ट के करीब हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा एयरपोर्ट के बिलकुल करीब हुआ। कथित तौर पर विमान ने आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध करते हुए कई चक्कर लगाए, लेकिन वह अचानक रुक गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस दिखाई दीं। वहां राहत औ बचाव दल कुछ लोगों को बचाने में सफल रहे। विमान के पिछले हिस्से में स्थित आपातकालीन निकास से कुछ लोगों को उतारते देखा गया। वीडियो में दिख रहा विमान पंजीकरण नंबर, 4K-AZ65, FlightRadar24 पर उपलब्ध डेटा से मेल खाता है।

दुर्घटना के समय कैस्पियन सागर के ऊपर भर रहा था उड़ान

ऑनलाइन फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटरडार24 के डेटा से पता चलता है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कैस्पियन सागर के ऊपर से उड़ान भर रहा था। वह चेचन्या में अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहा था। मगर विमान के चालक ने खतरा महसूस करके रूस की क्षेत्रीय सीमा में प्रवेश करने के बाद आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध करते और हवाई अड्डे के पास चक्कर लगाते देखा गया। घटना बुधवार को सुबह 6:28 यूटीसी (11:58 पूर्वाह्न) पर हुई। यह विमान हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर और कैस्पियन सागर तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.