Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

मदरसे में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, माँ ने दर्ज कराई FIR

मदरसे में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, माँ ने दर्ज कराई FIR

आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना अंतर्गत सीही गांव में संचालित हो रहे मदरसे में एक नाबालिग़ बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की मां ने मदरसे में पढ़ाने वाले हाफिज साकिब अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री कक्षा 7 की छात्रा है।

हाफिज साकिब अंसारी आजमगढ़ में मुबारकपुर के सीही गांव में संचालित मदरसे में पढ़ाने आता था। गत 6 फरवरी को पीड़िता मदरसे में पढ़ने गई थी। अभियुक्त ने उसके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घर लौटने के बाद छात्रा ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर दी।

आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाने में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुकदमे में मदरसे के शिक्षक साकिब अंसारी को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने के बाद विवेचना की जा रही है। जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.