Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 30°C

इमरजेंसी में प्लेन से अलग हो जाएगा पैसेंजर केबिन, बच सकेंगी हजारों लोगों की जान

इमरजेंसी में प्लेन से अलग हो जाएगा पैसेंजर केबिन, बच सकेंगी हजारों लोगों की जान

इमरजेंसी में प्लेन से अलग हो जाएगा पैसेंजर केबिन: यूक्रेन के इंजीनियर तातारेंको व्लादिमीर का क्रांतिकारी डिजाइन

यूक्रेन के एयरोस्पेस इंजीनियर तातारेंको व्लादिमीर निकोलायेविच ने एक ऐसा इनोवेटिव विमान डिजाइन तैयार किया है, जो हवाई दुर्घटनाओं के दौरान हजारों लोगों की जान बचाने में सक्षम हो सकता है। इस तीन साल की मेहनत से बने डिज़ाइन में आपात स्थिति आने पर पैसेंजर केबिन विमान से अलग हो जाएगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस डिज़ाइन को साल 2016 में पहली बार सार्वजनिक किया गया था। इसमें विशेष तरह का डिटैचेबल पैसेंजर केबिन शामिल है, जो उड़ान के किसी भी चरण—टेक-ऑफ, फ्लाइट या लैंडिंग—में अलग किया जा सकता है। इस केबिन में पैराशूट लगे होंगे, जो इमरजेंसी में अपने-आप खुल जाएंगे और धीरे-धीरे यात्रियों को ज़मीन या पानी पर उतार देंगे।

अगर यह केबिन पानी में गिरता है, तो इसमें मौजूद इंफ्लेटेबल ट्यूब उसे तैरने में मदद करेंगे। यात्रियों के सामान के लिए भी अलग से जगह होगी। यह केबिन केवलर और कार्बन फाइबर जैसी हल्की लेकिन मजबूत सामग्री से बना होगा, जिससे इसका वज़न कम लेकिन मजबूती ज़्यादा रहेगी।

हालांकि, इस डिज़ाइन ने एक बहस को जन्म दिया है। आलोचकों का कहना है कि इस अलग हुए केबिन को कंट्रोल करने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे यह पहाड़ी, जंगल या आबादी वाले इलाकों में गिर सकता है। साथ ही पायलट की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं जताई गई हैं।

वहीं समर्थक इसे भविष्य के लिए एक जरूरी तकनीक मानते हैं और इसके लिए अधिक टिकट कीमत चुकाने को भी तैयार हैं। हालांकि यह डिज़ाइन एयरबस या बोइंग जैसी कंपनियों की रुचि अब तक नहीं खींच पाया है। तातारेंको फिलहाल अपने डिजाइन के प्रोटोटाइप के लिए निवेशक की तलाश कर रहे हैं और पायलटों की सुरक्षा के लिए भी उपायों पर काम कर रहे हैं।

तातारेंको का मानना है, “ह्यूमन एरर को रोका नहीं जा सकता, लेकिन उसकी तैयारी तो की जा सकती है।” ऐसे में यह डिज़ाइन हवाई यात्रा की सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा दिखा सकता है।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

Filed under India World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.