अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी ने एक बार फिर सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हाल ही में भगवान श्रीकृष्ण को “5 वक्त का नमाजी” बताने वाले मौलाना जर्जिस का अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवान शंकर (शिवजी) और त्रिदेवों के विषय में मनगढ़ंत व अभद्र बातें कहता नजर आ रहा है।
जनसभा में सुना दी मनगढ़ंत कहानी
वायरल वीडियो के अनुसार, एक जनसभा को संबोधित करते हुए मौलाना जर्जिस अंसारी ने हिंदू आस्था पर चोट करते हुए दावा किया कि ‘भगवान शंकर का खतना ब्रह्मा जी ने किया था।’
अपनी टिप्पणी में उसने त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) की अवधारणा पर तंज कसते हुए कहा कि “आपके यहाँ ब्रह्मा ब्रह्मांड बनाने वाला, विष्णु पालने वाला और शिव मारने वाला है… आपके यहाँ खुदा ही अलग-अलग हैं।”
इसके आगे मौलाना ने शिवलिंग और भगवान शंकर की पूजा परंपरा पर अत्यंत अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियाँ कीं। उसने हिंदू पौराणिक कथाओं और मान्यताओं को तोड़-मरोड़कर पेश करते हुए कई बेहुदा दावे किए।
मौलाना जार्जिस की बदजुबानी पर भड़की भाजपा, प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले मौलाना पर लगे रासुका
"कुछ लोग दंगे भड़काने की नीयत से सावन के पवित्र महीने में ऐसी बदजुबानी कर रहे
सर तन से जुदा नारे लगाने वाले ऐसी भाषा बोल रहे अब इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए" pic.twitter.com/NAOHSkxwBF
— Rakesh Tripathi (@rakeshbjpup) July 31, 2026
पहले भी श्रीकृष्ण को लेकर दे चुका है विवादित बयान
यह पहला मौका नहीं है जब मौलाना जर्जिस अंसारी ने ऐसी आपत्तिजनक बातें की हैं। इससे पहले उसने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक मनगढ़ंत कहानी सुनाते हुए दावा किया था कि श्रीकृष्ण मुस्लिम थे और दिन में 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे।
हिंदू संगठनों में भारी रोष, कार्रवाई की मांग
मौलाना जर्जिस अंसारी के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद से ही संत समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों में गहरा रोष व्याप्त है। कई जगहों पर मौलाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं और उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने तथा समाज में वैमनस्य फैलाने के आरोप में सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel