सोशल मीडिया पर ‘द स्किन डॉक्टर’ नाम से मशहूर डॉ. नीलम सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई है। आरोप है कि इन पोस्ट्स में संजय कपूर और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां की गई थीं।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला दिल्ली के वसंत कुंज थाने में दर्ज शिकायत के बाद सामने आया, जो संजय कपूर के परिवार की ओर से दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ के बाद डॉ. नीलम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है।
कौन हैं ‘द स्किन डॉक्टर’?
डॉ. नीलम सिंह पेशे से त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) हैं और सोशल मीडिया पर ‘The Skin Doctor’ नाम से सक्रिय हैं। उनके X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
उनके पोस्ट अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों से जुड़े रहते हैं, और उन्हें दक्षिणपंथी विचारधारा से जुड़ा माना जाता है। बताया जाता है कि उनके फॉलोअर्स में कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं।
A prominent influencer, @theskindoctor13, was arrested by the Delhi Police today on a baseless and frivolous case. When the night magistrate gave him bail within 5 hours at 10 PM tonight, it was made clear by the honorable court that he did not do anything wrong.
Advocate…
— Mahesh Jethmalani (@JethmalaniM) May 13, 2026
गिरफ्तारी की वजह क्या है?
पुलिस के मुताबिक, डॉ. नीलम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने संजय कपूर के निधन और उनके परिवार से संबंधित कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किए थे, जिन्हें परिवार ने आपत्तिजनक और मानहानिकारक बताया।
इन पोस्ट्स में संजय कपूर की संपत्ति और उनकी मौत से जुड़े हालात पर सवाल उठाए गए थे, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
इसी के चलते वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की।
A social media influencer (Dr Neelam Singh alias The Skin Doctor) has been arrested by Delhi Police for allegedly posting tweets against the Kapur family following the death of businessman Sunjay Kapur. According to sources, a complaint in the matter was lodged at Vasant Kunj…
— ANI (@ANI) May 13, 2026
कौन थे संजय कपूर?
संजय कपूर एक भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति थे और ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली कंपनी सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) के चेयरमैन थे।
वे बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति भी थे। दोनों का तलाक 2016 में हुआ था और उनके दो बच्चे हैं।
12 जून 2025 को 53 वर्ष की उम्र में लंदन में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। मेडिकल रिपोर्ट में उनकी मौत को प्राकृतिक बताया गया था, हालांकि बाद में इस मामले को लेकर परिवार ने कानूनी कार्रवाई भी की थी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel