Lucknow स्थित University of Lucknow में जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को दो वायरल ऑडियो क्लिप्स के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
इन ऑडियो में प्रोफेसर एक छात्रा से कथित तौर पर पेपर लीक करने और मिलने के लिए दबाव डालते हुए सुने जा रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
वायरल ऑडियो में क्या है?
वायरल ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा से कहते सुनाई देते हैं कि उन्होंने “इम्यूनो जेनेटिक्स और जीनोमिक्स” के पेपर पहले ही आउट कर रखे हैं और उसे परीक्षा से पहले मिलने के लिए बुलाते हैं।
ऑडियो में प्रोफेसर द्वारा छात्रा पर व्यक्तिगत और भावनात्मक दबाव डालने की बातें भी सामने आई हैं।
वहीं, छात्रा ऑडियो में स्पष्ट रूप से कहती सुनाई देती है कि उसे पेपर नहीं चाहिए और वह इस तरह के व्यवहार से परेशान है।
छात्र संगठनों का विरोध
मामले के सामने आने के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है। कई छात्र संगठनों, जिनमें ABVP भी शामिल है, ने आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की है।
FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हसनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और ऑडियो क्लिप्स की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
यूनिवर्सिटी का एक्शन
यूनिवर्सिटी की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) भी मामले की जांच कर रही है।
कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और परीक्षा की गोपनीयता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel